{"_id":"69948e451a16d46a290ad56b","slug":"video-amar-ujala-aparajita-in-the-program-daughters-were-called-upon-to-move-forward-2026-02-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला अपराजिता: कार्यक्रम में बेटियों से किया आगे बढ़ने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला अपराजिता: कार्यक्रम में बेटियों से किया आगे बढ़ने का आह्वान
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से हुए अपराजिता कार्यक्रम में सीएचसी बहादराबाद प्रभारी डा. आरती बहल ने कहा कि जब अपराजिताएं (बालिकाएं) स्वस्थ होगी, तभी सशक्त बनेंगी। उन्होंने बेटियों से आगे बढ़ने का आह्वान किया।
मंगलवार को सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज रोहालकी किशनपुर में बहादराबाद में हुए अपराजिता कार्यक्रम में बेटियों को स्वास्थ्य और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। सीएचसी प्रभारी डा. आरती बहल ने कहा कि बालिकाएं अपने स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रख रही हैं। वह शरीर के लिए जरूरी खान-पान से दूर होती जा रही है और जंक फूड का अधिक सेवन कर रही हैं। इसके कारण बालिकाओं में एनिमिया की कमी गंभीर समस्या बन रही है। उन्होंने बेटियों से जंक फूड छोड़कर पारंपरिक खाना-पान के लिए जागरूक करने का आह्वान किया।
उन्होंने बताया कि देश में महिलाओं में सर्वाकल कैंसर नंबर पर दो पर है, इसलिए, सरकार की ओर से एक प्रतिशत महिला आबादी को निशुल्क टीकाकरण करन का लक्ष्य प्रथम चरण में रखा गया है, जो 14 और 15 साल के बीच की बालिकाओं को लगाया जाएगा, जो जल्द शुरू होगा। उन्होंने पात्र बालिकाओं को जागरूक करने की अपील की।
बाल विकास परियोजना अधिकारी सुुलेखा सहगल ने कहा कि बालिकाओं और महिलाओं के लिए सरकार की ओर से अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं, लेकिन, जागरूकता के अभाव में महिलाएं योजनाओं का फायदा नहीं उठा रही हैं। उन्होंने कहा कि बालिकाएं से योजनाओं का लाभ उठाकर अपना कॅरियर बनाएं।
जनपदीय मृदा प्रशिक्षण प्रयोगशाला की प्रभारी और सहायक कृषि अधिकारी अवतारी सती ने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है, लेकिन, आज कृषि उत्पादों के लिए अंधाधुंध रसायन डाला जा रहा है। जिस कारण धरती बंजर और जहरीली हो रही है। जिनसे उत्पादित उत्पाद भी लोगों को बीमार कर रहे हैं।
सही जवाब देने वाली छात्राएं कीं पुरस्कृत
कार्यक्रम में अतिथियों की ओर से पूछे गए प्रश्नों के सही उत्तर देने वाली छात्राओं को अमर उजाला फाउंडेशन की प्रेरक कहानियों की किताबें देकर पुरस्कृत किया गया। छात्राओं को अखबार पढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। उन्हें अखबार क्यों पढ़े के पंपलेट भी दिए गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।