{"_id":"6a15708e9f0e5d99b2009fba","slug":"video-drinking-water-crisis-deepens-in-rawali-mahdood-village-haridwar-villagers-distressed-2026-05-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार ग्राम रावली महदूद में गहराया पेयजल संकट, ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार ग्राम रावली महदूद में गहराया पेयजल संकट, ग्रामीण परेशान
Renu Saklani
Updated Tue, 26 May 2026 03:36 PM IST
Link Copied
ग्राम रावली महदूद में इन दिनों पेयजल संकट गहराता जा रहा है। घरों में पानी न पहुंचने के कारण लोगों को रोजमर्रा के कामकाज में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि मोटरों का प्रेशर और पैमाना कम होने की वजह से कई मोहल्लों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा है, जिससे स्थिति लगातार खराब होती जा रही है।पानी की समस्या से नाराज ग्रामीणों ने गांव की पानी की टंकी पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया और विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने कहा कि कई दिनों से पानी की समस्या बनी हुई है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। महिलाओं और बच्चों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वह इस समस्या को संबंधित विभाग के अधिकारियों के सामने मजबूती से उठाएंगे और जल्द समाधान कराने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वह ग्रामीणों के साथ खड़े हैं और गांव में पानी की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।