{"_id":"6856555d3dc7646c54064faf","slug":"video-municipal-commissioner-richa-singh-conducted-a-field-inspection-of-all-three-drain-areas-in-haldwani-2025-06-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Haldwani: मानसून सीजन को देख नगर आयुक्त ने भ्रमण कर करवाई मुनादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haldwani: मानसून सीजन को देख नगर आयुक्त ने भ्रमण कर करवाई मुनादी
हल्द्वानी शहर के रसकिया, कलसिया और देवखड़ी नालों के किनारे रह रहे लोगों को नदी नाला क्षेत्र खाली करने के लिए शुक्रवार को नगर निगम ने मुनादी कराई। कहा कि मानसून सीजन शुरू हो गया और कभी भी नालों में पानी का बहाव अचानक बढ़ सकता है। ऐसे में नालों के आसपास कभी भी कोई हादसा हो सकता है। नगर आयुक्त ऋचा सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने तीनों नाला क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। नगर आयुक्त ने नालों के आसपास रह रहे लोगों के पुलिस सत्यापन की भी जांच की। नगर आयुक्त ने बताया कि तीनों नालों के किनारे कई लोग अब भी बनाई गईं झोंपड़ियां में रह रहे हैं। मानसून के लिहाज से यह उनके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह नदी, नालों और रोले को खाली कर ऊंचे स्थान पर चले जाएं, ताकि बरसात में किसी तरह का कोई हादसा न हो। नगर आयुक्त ने कहा कि यदि शीघ्र उन्होंने नाला क्षेत्रों को खाली नहीं किया तो प्रशासन बलपूर्वक इसे खाली कराएगा। उन्होंने लोगों से बारिश के दौरान नालों को पार न करने की भी अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।