{"_id":"6912cfebf96ed8f81c046f52","slug":"video-roadways-workers-staged-a-sit-in-at-the-rm-office-haldwani-2025-11-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Haldwani: रोडवेजकर्मियों ने आरएम कार्यालय पर दिया धरना, निगम बचाओ सत्याग्रह आंदोलन के दूसरे चरण में एकजुट हुए कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haldwani: रोडवेजकर्मियों ने आरएम कार्यालय पर दिया धरना, निगम बचाओ सत्याग्रह आंदोलन के दूसरे चरण में एकजुट हुए कर्मचारी
उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ के आह्वान पर कुमाऊं भर से रोडवेज कर्मचारियों ने काठगोदाम आरएम कार्यालय पर धरना दिया। निगम बचाओ सत्याग्रह आंदोलन के तहत दूसरे चरण में एकजुट हुए कर्मचारियों ने जनता से लूटखसोट कर रहे निजी बस ऑपरेटरों पर अंकुश लगाने समेत अन्य मांगें जोर-शोर से उठाई। तय कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को परिवहन निगम के नैनीताल रीजन के कर्मचारी काठगोदाम स्थित कार्यालय में एकत्र हुए। इस दौरान हुई सभा की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष ललित चंद्र पांडे ने की। भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष उमेश जोशी, बीके शर्मा, रामप्रीत यादव, तारा चंद्र जोशी व बालमुकुंद सुयाल ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने कुंभ मेले के लिए यूपी की तर्ज पर 600 नई बसें खरीदने, संविदा, विशेष श्रेणी व वाह्यस्रोत के कर्मचारियों का नियमितीकरण समेत अन्य मांगें उठाई। इस बीच आरएम संचालन की गैरमौजूदगी होने पर एआरएम कार्मिक मनोज दुर्गापाल ने धरनास्थल पर पहुंच ज्ञापन लिया। संघ पदाधिकारियों ने बताया कि प्रदेश भर में यह आंदोलन किया गया है। रोडवेज कर्मचारियों के धरना-प्रदर्शन से बस संचालन पर कोई असर नहीं दिखा। दरअसल इन दिनों पर्यटन और त्योहार का सीजन ऑफ होने से यात्रियों की संख्या कम है। दिल्ली, नैनीताल रूट पर भी उम्मीद से कम यात्री मिल रहे हैं। धरना देने वालों में नवनीत कपिल, मीना जोशी, भगवती पांडे, सीमा सिंह, कुसुम गौड़, नरेश पलड़िया, वीरेंद्र बिष्ट, लक्ष्मण सिंह रजवार, मनीष जोशी, नवीन नेगी, त्रिभुवन पांडे, कौशल कुमार आदि शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।