{"_id":"6a5a35fabaf3a440630fbc10","slug":"video-uproar-over-toll-collection-from-out-of-town-bikes-bjp-burns-effigy-of-municipal-council-president-2026-07-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: बाहरी बाइकों से टोल वसूली पर बवाल, भाजपा ने फूंका पालिकाध्यक्ष का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: बाहरी बाइकों से टोल वसूली पर बवाल, भाजपा ने फूंका पालिकाध्यक्ष का पुतला
अरविंद कुमार
Updated Fri, 17 Jul 2026 07:32 PM IST
Link Copied
नैनीताल। नगर पालिका परिषद नैनीताल की ओर से बाहरी दोपहिया वाहनों से टोल शुल्क वसूलने के निर्णय का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। शुक्रवार को विधायक सरिता आर्य के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इस फैसले के विरोध में पालिकाध्यक्ष का पुतला दहन कर जमकर प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं ने इस निर्णय को जनविरोधी बताते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की।
शुक्रवार को मल्लीताल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पालिका प्रशासन और पालिकाध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि पालिका ने नैनीताल की छवि पूरे देश में खराब कर दी है। बताया कि शहर की हर व्यवस्था जब सरकार कर रही है, तो नगर पालिका शुल्क पर शुल्क लगाकर पैसे का कर क्या रही है। कहा कि पूरे देश में कहीं बाइकों से टोल शुल्क नहीं लिया जाता है। लेकिन नगर पालिका नैनीताल की ओर से बाहरी बाइकों से टोल शुल्क लिया जा रहा है। लोगों ने कहा कि बाइकों से एक मध्यम परिवार का व्यक्ति ही नैनीताल आता है। उससे भी 100 रुपये टोल के नाम पर शुल्क लेना बहुत शर्मनाक है।
नैनीताल आने वाले पर्यटकों और आम लोगों पर पहले से ही विभिन्न प्रकार के शुल्कों का बोझ है। ऐसे में दोपहिया वाहनों से अलग से टोल वसूली करना पूरी तरह अनुचित है। भाजपा ने चेतावनी दी कि यदि यह निर्णय वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा। इस दौरान विधायक सरिता आर्य ने कहा कि पालिका की ओर से बाइकों से टोल लेने का गलत फैसला लिया गया है। वह इसकी निंदा करती हैं। उन्होंने कहा कि पालिकाध्यक्ष को सोच समझकर लोगों के हित में फैसले लेने चाहिए। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, जिला उपाध्यक्ष दया किशन पोखरिया, कविता गंगोला, मनोज जोशी, आनंद बिष्ट, पंकज बर्गली, कमल जोशी, संतोष कुमार, जीवंती भट्ट मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।