{"_id":"6a5babf3eb70b1dab3057d94","slug":"video-union-railway-minister-virtually-flagged-off-the-ramnagar-dehradun-express-2026-07-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video:केंद्रीय रेल मंत्री ने वर्चुअली किया रामनगर–देहरादून एक्सप्रेस का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video:केंद्रीय रेल मंत्री ने वर्चुअली किया रामनगर–देहरादून एक्सप्रेस का शुभारंभ
अरविंद कुमार
Updated Sat, 18 Jul 2026 10:08 PM IST
Link Copied
रामनगर। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रामनगर–देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ किया। रामनगर रेलवे स्टेशन पर सांसद अनिल बलूनी, सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधायक दीवान सिंह बिष्ट और विधायक अरविंद पांडे ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित किया।
शनिवार को कार्यक्रम के दौरान सांसद अनिल बलूनी ने इसे प्रदेश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि इस रेल सेवा से पर्यटन, व्यापार और चारधाम यात्रा को नई गति मिलेगी। साथ ही कॉर्बेट नेशनल पार्क, गिरिजा देवी मंदिर और सीतावनी आने वाले पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं को भी सीधा लाभ मिलेगा। ट्रेन में एसी द्वितीय और तृतीय श्रेणी, एसी चेयर कार, स्लीपर, द्वितीय श्रेणी चेयर कार और सामान्य श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे।कहा कि नई एक्सप्रेस ट्रेन पहली बार कुमाऊं और गढ़वाल मंडल को सीधे रेल सेवा से जोड़ रही है। फिलहाल यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन बुधवार और शुक्रवार संचालित होगी। ट्रेन रामनगर से सुबह 5:50 बजे रवाना होकर दोपहर 12:40 बजे देहरादून पहुंचेगी, जबकि वापसी में देहरादून से दोपहर 3:55 बजे चलकर रात 11:30 बजे रामनगर पहुंचेगी। मार्ग में काशीपुर, रोशनपुर, पीपलसाना, मुरादाबाद, नजीबाबाद और हरिद्वार सहित छह स्टेशनों पर ठहराव होगा।
बाइट - अनिल बलूनी
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।