{"_id":"6a5b5b7ab5dc3a2c18032044","slug":"video-tanakpur-achhnera-special-train-service-extended-till-september-29-2026-07-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO:टनकपुर-अछनेरा विशेष ट्रेन का संचालन 29 सितंबर तक बढ़ाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO:टनकपुर-अछनेरा विशेष ट्रेन का संचालन 29 सितंबर तक बढ़ाया गया
आगरा। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने टनकपुर-अछनेरा विशेष ट्रेन के संचालन की अवधि 29 सितंबर तक बढ़ा दी है। इससे इस मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
आगरा मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय गौतम ने बताया कि विशेष गाड़ी संख्या 05062 टनकपुर-अछनेरा का संचालन 16 से 29 सितंबर तक प्रत्येक बुधवार और शनिवार को छोड़कर किया जाएगा। इसी प्रकार 05061 अछनेरा-टनकपुर विशेष ट्रेन भी इसी अवधि में प्रत्येक बुधवार और शनिवार को छोड़कर चलेगी। दोनों दिशाओं में कुल 55-55 फेरे लगाए जाएंगे।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन का समय और आरक्षण की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।