{"_id":"6a5b5b867ea0bc24470a4b3e","slug":"video-e20-fuel-faces-uncertainty-as-costly-xp100-fails-to-emerge-as-an-alternative-2026-07-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO:ई-20 पेट्रोल पर संशय, महंगा एक्सपी-100 नहीं बन पाया विकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO:ई-20 पेट्रोल पर संशय, महंगा एक्सपी-100 नहीं बन पाया विकल्प
आगरा। शहर में 10 लाख से ज्यादा वाहन चालक एथेनॉल मिश्रित ई-20 पेट्रोल से इंजन पर पड़ रहे असर और माइलेज को लेकर आशंकित हैं। दरअसल, 1 अप्रैल 2023 से पहले पंजीकृत जिले में 10 लाख ऐसे वाहन हैं, जो ई-20 के अनुरूप नहीं बने हैं। इनमें दोपहिया, तिपहिया, कार, बस और ट्रक शामिल हैं। 1 अप्रैल 2023 के बाद तीन लाख वाहन पंजीकृत हुए हैं, जिनका इंजन ई-20 पेट्रोल के अनुरूप है। पेट्रोल पंपों पर अब केवल ई-20 पेट्रोल ही उपलब्ध है। ऐसे में लंबे समय तक इसके इस्तेमाल से उन्हें इंजन में खराबी और माइलेज की समस्या आने की आशंका है। वहीं एक्सपी-100 पेट्रोल काफी महंगा है।
पेट्रोल पंप संचालक बंटी यादव के मुताबिक अब सामान्य पेट्रोल के रूप में ई-20 ही उपलब्ध है। यदि कोई उपभोक्ता प्रीमियम ईंधन लेना चाहता है तो एक्सपी-95 और एक्सपी-100 जैसे विकल्प मौजूद हैं। एक्सपी-95 की कीमत करीब 110 रुपये प्रति लीटर है, जबकि एक्सपी-100 की कीमत 160 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच जाती है। ऐसे में यह विकल्प अधिकांश वाहन चालकों की पहुंच से बाहर है। विजय नगर निवासी आशुतोष बताते हैं कि अमेरिका, जर्मनी और थाईलैंड जैसे कई देशों में अलग-अलग एथेनॉल मिश्रण वाले पेट्रोल उपलब्ध हैं। इससे वाहन मालिक अपनी गाड़ी के अनुरूप ईंधन चुन सकते हैं। ऐसे में आगरा के पुराने वाहन मालिकों को भी ई-0, ई-10 पेट्रोल का विकल्प उपलब्ध कराना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।