बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Greater Noida Bisrakh police bust bike-lifting gang two cunning thieves arrested

ग्रेटर नोएडा में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश: आठ बाइकों के साथ दो शातिर पकड़े, दिल्ली-NCR में मचा रखा था आतंक

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 04:31 PM IST
Greater Noida Bisrakh police bust bike-lifting gang two cunning thieves arrested
बिसरख थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए शनिवार को दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की आठ मोटरसाइकिलें और एक अवैध चाकू बरामद किया गया है। बरामद की गई बाइक दिल्ली, नोएडा और गौतमबुद्ध नगर के विभिन्न क्षेत्रों से चोरी की गई थीं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है। जहां से उन्हें जेल भेजा गया है। एडीसीपी सेंट्रल नोएडा स्वतंत्र सिंह ने बताया कि मोटरसाइकिल चोरी की लगातार बढ़ रही घटनाओं को देखते हुए उच्च अधिकारियों के निर्देश पर बिसरख थाना प्रभारी ने विशेष टीम का गठन किया था। टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बाइक चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य गौर सिटी-2 स्थित 10वीं एवेन्यू की सर्विस रोड पर मौजूद हैं। सूचना के आधार पर शनिवार को पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुशलवीर और सनी के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके पास से चोरी की एक मोटरसाइकिल और एक अवैध चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने दिल्ली-एनसीआर और गौतमबुद्ध नगर के विभिन्न इलाकों से कई मोटरसाइकिलें चोरी करने की बात स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से चोरी की कुल आठ मोटरसाइकिलें बरामद कीं। इनमें हीरो स्प्लेंडर, हीरो पैशन प्रो, होंडा लिवो और टीवीएस अपाचे जैसी मोटरसाइकिलें शामिल हैं। बरामद वाहनों में कुछ दिल्ली और कुछ गौतमबुद्ध नगर के विभिन्न थानों में दर्ज चोरी के मुकदमों से संबंधित पाई गईं। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी भीड़भाड़ वाले इलाकों, बाजारों और आवासीय सोसायटियों के बाहर खड़ी मोटरसाइकिलों को निशाना बनाते थे। चोरी के बाद वे वाहनों को अलग-अलग स्थानों पर छिपाकर रखते थे, ताकि पुलिस को उन तक पहुंचने में कठिनाई हो। बाद में इन वाहनों को कम कीमत पर बेचने या उनके पुर्जे अलग-अलग कर ठिकाने लगाने की तैयारी की जाती थी। पुलिस अब यह भी पता लगा रही है कि गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा चोरी की अन्य घटनाओं में इनकी क्या भूमिका रही है। गिरफ्तार आरोपी कुशलवीर मूल रूप से अलीगढ़ का रहने वाला है और वर्तमान में गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में रह रहा था। उसके खिलाफ पहले भी गाजियाबाद, बिसरख और दिल्ली में वाहन चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं दूसरा आरोपी सनी बिसरख का निवासी है और उसके खिलाफ भी वाहन चोरी के मामले दर्ज हैं। दोनों के आपराधिक इतिहास को देखते हुए पुलिस उनसे अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है। आरोपियों के पास से बरामदगी में एक अवैध चाकू के अलावा आठ मोटरसाइकिलें शामिल हैं। इनमें दिल्ली और उत्तर प्रदेश नंबर की कई बाइक हैं, जिनकी चोरी के संबंध में अलग-अलग थानों में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस इन सभी वाहनों के वास्तविक मालिकों से संपर्क कर उन्हें वाहन सुपुर्द करने की प्रक्रिया भी पूरी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Video: बारिश में भीगते हुए निकले राहगीर, डेढ़ घंटे की वर्षा से मौसम हुआ सुहाना

18 Jul 2026

Video: सर्वर ठप, सहकारी संघ में खाद वितरण ठप, किसान लौटे बैरंग

18 Jul 2026

Video: टिन्नू व मनीष की 39 घंटे की रिमांड शुरू, कई बड़े खुलासों की उम्मीद

18 Jul 2026

Video: अयोध्या में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान, राम मंदिर व्यवस्था और अन्य मुद्दों पर उठाए सवाल

18 Jul 2026

बारिश से गोरखपुर की सड़कें बनीं तालाब, सड़कों पर लगा पानी

18 Jul 2026
विज्ञापन

नवरात्रि तक खोराबार आवासीय योजना के आवंटियों को मिलेगी फ्लैट की चाबी

18 Jul 2026

सिकंदरपुर के पास खेत में मिली सिर कटी लाश, हत्या की आशंका

18 Jul 2026
विज्ञापन

कानपुर: पीआरवी टीम पर पथराव और जानलेवा हमला, दो पक्षों में विवाद सुलझाने पहुंची थी पुलिस

18 Jul 2026

स्टेडियम में हॉकी का रोमांच, कैंट और एमडी जैन इंटर कॉलेज ने जीते खिताब

18 Jul 2026

16 बालिका बास्केटबॉल खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट, 12 सदस्यीय टीम भी होगी जल्द घोषित

18 Jul 2026

VIDEO: महिला को उतारा था माैत के घाट, पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किए आरोपी; दोनों के पैर में लगी गोली

18 Jul 2026

राधा कृष्ण मंदिर के 41 वें स्थापना दिवस

18 Jul 2026

ट्रायल देती बालिका वर्ग के खिलाड़ी।

18 Jul 2026

लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिल गई।

18 Jul 2026

दफन के आठ दिन बाद कब्र से निकाला गया शव,

18 Jul 2026

जल भराव के बाद स्थिति बिगड़ी

18 Jul 2026

26 वीं वाहिनी पीएसी परिसर में आयोजित

18 Jul 2026

बारिश में बढ़े चर्म रोग के मरीज

18 Jul 2026

सिक्स लेन ओवर ब्रिज का 22 जुलाई को मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन

18 Jul 2026

Tikamgarh: मुख्यमंत्री के आगमन से पहले ओबीसी महासभा ने किया विरोध, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को किया गिरफ्तार

18 Jul 2026

अमृतसर में एक किलो हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार

18 Jul 2026

अमृतसर पुलिस ने 100 मामलों में जब्त नशा किया नष्ट, खन्ना पेपर मिल में चलाया अभियान

18 Jul 2026

Durg Murder: दुर्ग में अर्धनग्न हालत में महिला का शव मिला, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

18 Jul 2026

Bhopal: डेयरी की आड़ में चल रहा था अवैध बूचड़खाना, पुलिस ने किया खुलासा; बेटे-दामाद व मुख्य आरोपी गिरफ्तार

18 Jul 2026

कानपुर: 48 माह में मुखिया समेत पांच बेटों की मौत; सिकटिया गांव के इस परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

18 Jul 2026

पठानकोट में चक्की नदी उफान पर, जलस्तर के बढ़ने और कटाव की वजह से लोग सहमे

मोगा के बोहना चौक के पास खाली प्लॉट से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद

नंगल हाइडल नहर में कूदा लुधियाना का नाैजवान

Datia: उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा फैक्टर, किसके पक्ष में जाएगा चुनाव?

18 Jul 2026

मोगा में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ रथयात्रा

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed