{"_id":"687f4a1986966ef5d3044737","slug":"video-500-people-including-several-candidates-have-been-challaned-in-panchayat-elections-in-pithoragarh-2025-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh: सिर पर ताज सजवाने की तैयारी में दामन पर लग रहा दाग, पंचायत चुनाव में कई प्रत्याशियों सहित 500 लोगों का हो चुका चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh: सिर पर ताज सजवाने की तैयारी में दामन पर लग रहा दाग, पंचायत चुनाव में कई प्रत्याशियों सहित 500 लोगों का हो चुका चालान
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव ने सम्मानितों को भी दागदार बना दिया है। पंचायत चुनाव में शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका के मद्देनजर विभिन्न पदों के प्रत्याशियों के साथ ही 500 लोगों का अब तक चालान हो चुका है। इनमें कई प्रत्याशी ऐसे भी हैं जो चुनाव में पहली बार ताल ठोक रहे हैं और जिनका किसी प्रकार का कोई आपराधिक रिकॉर्ड भी नहीं रहा है। कांग्रेस का कहना है कि पंचायत चुनाव के नाम पर किसी को भी अपराधी करार देना गलत है। सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्व दायित्वधारी महेंद्र लुंठी के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे और डीएम विनोद गोस्वामी से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में पुलिस और प्रशासन ने जिले भर में कई प्रत्याशियों सहित 500 लोगों का चालान किया है। खासकर शांति भंग के नाम पर कांग्रेस प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है, जो निंदनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस और प्रशासन सत्ता के दबाव में काम कर रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।