{"_id":"6811df881bfce921ac0223f5","slug":"video-bjp-state-spokesperson-suresh-joshi-targeted-congress-in-pithoragarh-2025-04-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"सत्ता में रहते हुए कांग्रेस ने सैकड़ों बार संविधान काे कुचला : जोशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्ता में रहते हुए कांग्रेस ने सैकड़ों बार संविधान काे कुचला : जोशी
जब भी कांग्रेस की सरकार रही संविधान काे कुचलकर रख दिया गया। कांग्रेस ने संविधान का उपयोग अपनी आइडियोलॉजी और गांधी परिवार के लिए किया। भाजपा संविधान की रक्षक है। यह बात भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने मंगलवार को भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता में कही। प्रदेश प्रवक्ता जोशी ने कहा कि कांग्रेस संविधान बचाओ के नाम पर रैली करने जा रही है जबकि कांग्रेस ने हमेशा संविधान को कुचलने का काम किया है। कांग्रेस के शासनकाल में जब आपातकाल लगाया तक नागरिकों के अधिकारों का हनन कर उन्हें जेल में ठूंसा गया। एक महिला ने जब 120 रुपये गुजारा भत्ता मांगा तो कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश को ही बदल दिया।
उन्होंने कहा कि ऐसे सैकड़ों उदाहरण हैं जब सत्ता में रहते हुए कांग्रेस ने संविधान को कुचला है। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस को लगता है कि गांधी परिवार पर शिकंजा कस रहा है तो संविधान बचाने की बात कही जा रही है। प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि यह संविधान बचाओ नहीं बल्कि गांधी परिवार बचाओ यात्रा है। वहां दायित्वधारी गणेश भंडारी, पूर्व विधायक चंद्रा पंत, उपाध्यक्ष इंदर लुंठी, रघुवीर सिंह आदि कार्यकर्ता थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।