{"_id":"67860fac2726e0de6f0f759a","slug":"video-nakaya-canavapatharagaugdhha-jal-ka-chhaha-nakaya-ma-88-matathayasathal-para-haga-matathana-120-palga-parataya-bnaga","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : निकाय चुनाव...पिथौरागढ़ जिले के छह निकाय में 88 मतदेयस्थलों पर होगा मतदान, 120 पोलिंग पार्टियां बनेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : निकाय चुनाव...पिथौरागढ़ जिले के छह निकाय में 88 मतदेयस्थलों पर होगा मतदान, 120 पोलिंग पार्टियां बनेगी
पिथौरागढ़ जिले के छह निकायों में 36 बूथ संवेदनशील और 24 बूथ अति संवेदनशील घोषित किए गए हैं। इन बूथों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान होगा। 88 बूथों पर मतदान संपन्न कराने के लिए 120 रिजर्व सहित 120 पोलिंग पार्टियां बनेंगी। जिला निर्वाचन अधिकारी विनोद गोस्वामी ने कहा कि इस बार जिले के छह निकायों में पुरुषों की अपेक्षा महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है। 61,121 मतदाता मतदान कर अपने नगर की सरकार चुनेंगे। 30,952 महिला जबकि 30,461 पुरुष मतदाता लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी निभाएंगे। उन्होंने बताया कि छह निकायों में 24 मतदान केंद्रों के 36 बूथ संवेदनशील और 13 मतदान केंद्रों के 24 बूथ अति संवेदनशील श्रेणी में शामिल हैं। इनमें शांतिपूर्वक मतदान संपन्न कराने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। बताया कि छह निकायों में 88 बूथों पर मतदान के लिए रिजर्व सहित 120 पोलिंग पार्टियां बनेंगी। 16 जनवरी को सभी मतदान कर्मियों को अंतिम प्रशिक्षण दिया जाएगा। कहा निष्पक्ष और निर्विवाद मतदान संपन्न कराने के लिए निर्वाचन विभाग गंभीर है। इसकी सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।