{"_id":"67728862a681bb883c09fb5a","slug":"video-patharagaugdhha-ma-mayara-ka-paratayasha-ghashhata-hata-ha-kagarasa-ma-khalbl-bga-bna-vathhayaka-mayakha-mahara","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पिथौरागढ़ में मेयर का प्रत्याशी घोषित होते ही कांग्रेस में खलबली, बागी बने विधायक मयूख महर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : पिथौरागढ़ में मेयर का प्रत्याशी घोषित होते ही कांग्रेस में खलबली, बागी बने विधायक मयूख महर
नगर निगम में कांग्रेस ने बमुश्किल मेयर पद के लिए अपना चेहरा सामने किया। प्रत्याशी घोषित होते ही पार्टी में बगावत खुलकर सामने आई है। खुद विधायक मयूख महर ने बगावती तेवर दिखाते हुए पार्टी निर्णय को दरकिनार कर यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ऋषेंद्र महर की पत्नी मोनिका महर का निर्दलीय नामांकन कराते हुए उन्हें जिताने का दावा किया है। उनका साफ तौर पर कहना है कि पार्टी ने कार्यकर्ताओं और नगर की जनता की भावनाओं को अनदेखा कर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंजू लुंठी को प्रत्याशी घोषित कर चुनावी मैदान में उतारा है। कहा वे नगर निगम के चुनाव में किसी भी कीमत में पार्टी का हाथ नहीं थामेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।