{"_id":"69b942d64aa0af899f0b328a","slug":"video-people-are-restless-due-to-booking-and-not-getting-cylinders-after-booking-in-pithoragarh-2026-03-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़: बुकिंग के लिए और बुक होने पर सिलिंडर न मिलने से बेचैन हैं लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़: बुकिंग के लिए और बुक होने पर सिलिंडर न मिलने से बेचैन हैं लोग
गायत्री जोशी
Updated Tue, 17 Mar 2026 05:32 PM IST
Link Copied
पिथौरागढ़ जनपद में डीएम आशीष कुमार भटगांई ने होम डिलीवरी अनिवार्य करने के आदेश दिए हैं। इसके बावजूद लोग बुकिंग न हो पाने और बुकिंग हो जाने के बावजूद सिलिंडर न मिल पाने से परेशान हैं। नगर के विभिन्न वितरण स्थलों में लोग सुबह से लाइन में लग रहे हैं, लेकिन कई लोगों का नंबर आने तक सिलिंडर खत्म हो जा रहे हैं। होम डिलीवरी कब होगी, इसे लेकर भी लोग संशय में हैं। अनेक लोग बुकिंग होने और उसके बाद भी डीएसी नंबर न आने की समस्या झेल रहे हैं। बुकिंग कार्यालयों में भी सुबह से लोगों की भीड़ है। गैस वितरण कर्मी राजेंद्र खत्री ने बताया कि सोमवार को बड़ी संख्या में लोग सिलिंडर लेकर गैस गोदाम आ गए। उन्हें गैस वितरित करने के बाद टकाना और अन्य जगहों पर पहले की बुकिंग के हिसाब से सिलिंडर बांटे गए। इसके बाद होम डिलीवरी की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।