{"_id":"685fc4ee25e93a136102b439","slug":"video-police-seized-six-bullets-in-pithoragarh-2025-06-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh: पुलिस ने छह बुलेटों को किया जब्त, तोड़े रेट्रो साइलेंसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh: पुलिस ने छह बुलेटों को किया जब्त, तोड़े रेट्रो साइलेंसर
रेट्रो साइलेंसर लगाकर सड़कों पर कानफोडू पटाखों की आवाज निकालने वालों की छह बुलेट पुलिस ने जब्त कर थाने पहुंचाई। इस दौरान जेसीबी से कोतवाली के गेट पर सभी रैट्रो साइलेंसर नष्ट कराए गए। पिथौरागढ़ में पुलिस की लगातार चेतावनी के बावजूद कई लोग बुलेट में प्रतिबंधित रैट्रो साइलेंसर लगाकर तेज आवाज में पटाखे छोड़ रहे हैं। तेज आवाज में वाहन चलाने से लोगों को तमाम दिक्कतें होती हैं। यहां तक कि अराजक तत्व अस्पतालों के सामने भी तेज आवाज निकालकर बुलेट चला रहे हैं। इसे बीमार, गर्भवती, बुजुर्ग और बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। सड़कों पर तेज आवाज के कारण रात में लोग सो नहीं पा रहे थे। लोगों की शिकायत पर पुलिस ने इस पर कार्रवाई तेज कर दी है। एसपी रेखा यादव के निर्देश पर कोतवाल ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में छह बुलेटों को जब्त कर कोतवाली पहुंचाया गया। इसके बाद जेसीबी मंगाकर सभी के रैट्रो साइलेंसर सड़क पर ही नष्ट किए गए। एसपी यादव का कहना है कि अवैध तरीके से रैट्रो साइलेंसर लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।