{"_id":"68a6e6cf5eba20801c084cdb","slug":"video-three-day-mobile-passport-camp-inaugurated-in-pithoragarh-2025-08-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh: पासपोर्ट कार्यालय के नाम पर शिविर का मरहम, स्लाॅट हुए फुल तो होना पड़ा निराश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh: पासपोर्ट कार्यालय के नाम पर शिविर का मरहम, स्लाॅट हुए फुल तो होना पड़ा निराश
पिथौरागढ़ जिले में पासपोर्ट कार्यालय तो खुला नहीं लेकिन इसके नाम पर शिविर का मरहम जरूर लगाया गया है। नगर निगम कार्यालय में देहरादून से पहुंची टीम का तीन दिवसीय शिविर शुरू हुआ। तीन दिन के भीतर सभी 150 स्लाॅट बुक हो गए। ऐसे में इस शिविर ने ऊंट के मुंह में जीरा की कहावत को सच साबित किया। डेढ़ हजार से अधिक लोग पासपोर्ट बनाने की तैयारी में थे। इन्हें स्लाॅट फुल होने से निराश होना पड़ा है। अब इन्हें पासपोर्ट के लिए देहरादून और अल्मोड़ा की दौड़ लगानी होगी। नगर निगम कार्यालय में पासपोर्ट शिविर का शुभारंभ डीएम विनोद गोस्वामी, क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी विजय शंकर पांडे, दायित्वधारी गणेश भंडारी, सीडीओ डॉ. दीपक सैनी ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। डीएम ने कहा कि नगर निगम के प्रयास से तीन दिवसीय पासपोर्ट शिविर का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे में जिले के लोगों के स्थानीय स्तर पर पासपोर्ट बनेंगे और इन्हें अन्य शहरों की दौड़ नहीं लगानी होगी। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी विजय शंकर पांडे ने बताया कि तीन दिन के लिए 150 स्लाॅट बुक करने थे। सभी स्लाट बुक हो गए हैं। कम स्लाॅट आवंटित होने से कई लोग स्थानीय स्तर पर पासपोर्ट बनाने से वंचित रह गए। शिविर की सूचना मिलने के बाद डेढ़ हजार से अधिक लोगों ने पासपोर्ट बनाने के लिए पूछताछ की और ऑनलाइन आवेदन का प्रयास किया। स्लाॅट फुल होने से उन्हें निराश होना पड़ा। दरअसल सीमांत जिले में पासपोर्ट कार्यालय खोलने की मांग लंबे समय से की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।