{"_id":"696e01d4392007630206ed5a","slug":"video-massive-fire-broke-out-in-the-buruwa-and-badrasu-shersi-area-of-madmaheshwar-valley-rudraprayag-video-news-2026-01-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"मद्महेश्वर घाटी के बुरुवा बीट व बड़ासू शेरसी क्षेत्र में लगी भीषण आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मद्महेश्वर घाटी के बुरुवा बीट व बड़ासू शेरसी क्षेत्र में लगी भीषण आग
बारिश न होने के कारण जहां पहाड़ी ढलाने शुष्क हैं वहीं अब जंगल की आग अब आफत बन गई है। मद्महेश्वर घाटी के बुरुवा बीट में जहां भीषण आग से घाटी में फैली धुंध छा गई है। वहीं बड़ासू शेरसी क्षेत्र के सामने स्थित पहाड़ी के जंगल भी रविवार सुबह भीषण आग की चपेट में आ गये। केदारनाथ वन्य जीव अभ्यारण के अंतर्गत आने वाले इन क्षेत्रों में भीषण आग लगने से लाखों की वन सम्पदा स्वाहा हो रही है। वहीं वन्यजीवों पर भी इसका प्रभाव पड़ रहा है। ऐसे में यदि रेल बीट की पहाड़ी के जंगलों में लगी भीषण आग पर काबू नहीं पाया गया तो आग पहाड़ी के दूसरी छोर पर स्थित जाल, चौमासी के जंगलों तक पहुंच कर विशाल वन क्षेत्र को भी अपनी चपेट में ले सकती है। इधर, भीषण आग से निकलने वाले धुएं का प्रभाव बड़ासू क्षेत्र के नजदीकी गांव शेरसी, रामपुर एवं फाटा तक पहुंच रहा है। जिससे लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग रेल बीट के अनुभाग गौर सिंह करणी ने बताया कि बड़ासू के समीप रेल बीट की पहाड़ी के जंगलों में लगी भीषण आग पर काबू पाने के लिए रविवार सुबह से ही पांच सदस्यीय दल तैनात किया गया है तथा वन कर्मियों द्वारा अधिकांश हिस्सों में लगी आग पर काबू पा लिया गया है मगर एक तरफ चट्टानी इलाका होने के कारण आग पर काबू पाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।