{"_id":"6995cfe59cbdc0a7df0d3be6","slug":"video-rudraprayag-before-the-start-of-kedarnath-yatra-pwd-additional-secretary-visited-the-district-2026-02-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag: केदारनाथ यात्रा शुरू होने से पहले लोनिवि अपर सचिव ने किया जनपद भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag: केदारनाथ यात्रा शुरू होने से पहले लोनिवि अपर सचिव ने किया जनपद भ्रमण
केदारनाथ धाम की यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेने बुधवार को अपर सचिव लोक निर्माण विभाग विनीत कुमार द्वारा जनपद का एक दिवसीय भ्रमण किया गया।
इस दौरान उन्होंने रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक सड़क मार्ग का निरीक्षण करने की बात कही। जीएमवीएन में प्रेस वार्ता के दौरान अपर सचिव ने बताया कि जनपद के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्गों की स्थिति को व्यवस्थित करने हेतु लोनिवि और एनएच के अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। बताया कि एनएच के तहत डिवीजन श्रीनगर यात्रा रूट के 35 स्थानों पर कार्य चल रहे हैं, जिनमें से 12 स्थानों पर यात्रा से पूर्व कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा जबकि शेष आवश्यक कार्यों को भी दिसंबर तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि यात्रा से पूर्व सभी डेंजर जोन तथा अन्य आवश्यक कार्यों को भी यथाशीघ्र पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आगामी यात्रा से पहले ही संबंधित अधिकारियों को यात्रा मोटर मार्गों पर सांकेतिक साईन बोर्ड, डामरीकरण आदि के कार्य पूरा करने हेतु निर्देशित किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।