Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
ADC visits Phagwara markets and roads to resolve traffic problems
{"_id":"6995799087df50066804c484","slug":"video-adc-visits-phagwara-markets-and-roads-to-resolve-traffic-problems-2026-02-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"फगवाड़ा में ट्रैफिक की समस्या के समाधान के लिए एडीसी निकली बाजारों और सड़कों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फगवाड़ा में ट्रैफिक की समस्या के समाधान के लिए एडीसी निकली बाजारों और सड़कों पर
फगवाड़ा शहर में ट्रैफिक की समस्या बहुत गंभीर रूप धारण कर चुकी है जिसका कारण दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण और रेहड़ी, ठेले वालों द्वारा जहां तहां अपनी रेहड़ी व ठेले खड़े कर घंटों वहीं रुके रहना है। इस कारण फगवाड़ा के बाजार और सड़कें संकरे रास्ते में तब्दील हो गए हैं। नगर निगम ने कई बार इस दिशा में कदम उठाए हैं लेकिन कोई खास असर ना तो दुकानदारों पर हुआ है और न ही रेहड़ी ठेले वालों पर।आज इसी समस्या के मद्देनजर फगवाड़ा की एडीसी कम निगम कमिश्नर शिखा भगत ने खुद शहर के विभिन्न बाजारों और जीटी रोड पर बस अड्डे के आसपास का दौरा किया और हालात का जायजा लिया। दौरे के दौरान शिखा भगत ने सड़कों पर गैर-कानूनी तरीके से कब्ज़ा करके उन पर अपना सामान रखने वाले दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने साफ कहा कि कोई भी दुकानदार अपना सामान सड़क पर न रखे। जो लोग अभी भी नियम तोड़ रहे हैं, वे तुरंत सामान हटा लें। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई सिर्फ आज तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि आने वाले दिनों में भी लगातार जारी रहेगी। आज सिर्फ चेतावनी दी जा रही है, लेकिन अगले दौरों में किसी को चेतावनी नहीं मिलेगी और सीधे चालान काटे जाएंगे। नियम तोड़ने वालों को अब किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इस बारे में लोगों का कहना है कि जो दुकानदार बार-बार समझाने के बावजूद नियम तोड़ रहे हैं, उनके तुरंत चालान काटे जाने चाहिए ताकि शहर को ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिल सके। इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए शिखा भगत ने कहा कि प्रशासन शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।