{"_id":"679b26331e41fd9f6c088f2a","slug":"video-38va-rashhataraya-khalratharapara-saparatasa-satadayama-ma-khal-ka-aagaja","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : 38वें राष्ट्रीय खेल...रुद्रपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेलों का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : 38वें राष्ट्रीय खेल...रुद्रपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेलों का आगाज
38वें राष्ट्रीय खेलों का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच शुभारंभ हो गया। पहले दिन महिला और पुरुष वर्ग के वालीबाल के मुकाबले खेले गए। बुधवार की दोपहर मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में मुख्य अतिथि एशियन फेंसिंग कन्फरेडेशन के महासचिव राजीव मेहता, समाज कल्याण सचिव व राष्ट्रीय खेलों के जिला नोडल अधिकारी डॉ. नीरज खैरवाल और डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने दीप प्रज्जवलित किया। मुख्य अतिथि राजीव मेहता ने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के प्रयासों से उत्तराखंड को 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी मिली है, यह हमारे लिए गर्व की बात है। डॉ. नीरज खैरवाल ने कहा कि जिले में खेलों के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने देने के निर्देश दिए हैं। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि खिलाड़ियों को सरकार की ओर से सभी सुविधाएं देने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदेश ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ. डीके सिंह ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। वहां पर वॉलीबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल चौहान, साइकिलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष विमल चौधरी, शूटिंग एसोसिएशन के महासचिव अशोक मित्तल, पंतनगर विवि के कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान, डीडीए उपाध्यक्ष जय किशन, एडीएम अशोक कुमार जोशी, पंकज उपाध्याय, नगर आयुक्त नरेश चन्द्र दुर्गापाल सहित अनेक मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।