{"_id":"693d50e17002962d3203378c","slug":"video-advocates-furious-over-police-action-in-rudrapur-2025-12-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rudrapur: पुलिस कार्रवाई से भड़के अधिवक्ता, जाम किया हाईवे; कार्यबहिष्कार कर की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudrapur: पुलिस कार्रवाई से भड़के अधिवक्ता, जाम किया हाईवे; कार्यबहिष्कार कर की नारेबाजी
स्पेशल ऑपरेशन पुलिस (एसओजी) की कार्रवाई पर अधिवक्ता भड़क गए। उन्होंने जिला न्यायालय में कार्य बहिष्कार कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। दोपहर बाद अधिवक्ता सड़क पर उतरे और नैनीताल हाईवे पर धरना देकर जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस के समझाने पर बाद में मान गए। शुक्रवार को न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं ने नारेबाजी कर विरोध जताया। उनका कहना था कि एक अधिवक्ता बृहस्पतिवार को न्यायालय से काम खत्म करके घर लौट रहे थे। गेट पर पहुंचते ही एसओजी ने उन्हें पकड़ लिया और जबरन कार में बैठाकर ले गए। थाने में ले जाकर उनसे पूछताछ की गई। अधिवक्ता के अबोध बच्चे और पत्नी को भी थाने में बुलाकर परेशान किया गया। देर रात एक पीड़िता पहुंची तो उसने अधिवक्ता को बेकसूर बताया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।