{"_id":"6821a9c45021e49c5a0b49cd","slug":"video-hospital-administration-is-on-alert-regarding-india-pakistan-war-in-kashipur-2025-05-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"काशीपुर: भारत-पाकिस्तान युद्ध को लेकर अस्पताल प्रशासन अलर्ट, आगामी आदेशों तक नहीं मिलेगा अवकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशीपुर: भारत-पाकिस्तान युद्ध को लेकर अस्पताल प्रशासन अलर्ट, आगामी आदेशों तक नहीं मिलेगा अवकाश
भारत-पाकिस्तान युद्ध को लेकर अस्पताल प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इस दौरान अस्पताल में ओटी से लेकर ऑक्सीजन सप्लाई की पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई। जबकि डॉक्टर समेत स्टाफ के अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं।
एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय में क्षेत्र के अलावा यूपी से भारी संख्या में मरीज इलाज को पहुंचते हैं। भारत-पाकिस्तान युद्ध को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने इमरजेंसी स्थिति को लेकर सभी व्यवस्थाओं के साथ तैयार रहने के अस्पतालों को निर्देश जारी किए हैं। इसको लेकर सरकारी अस्पताल में ओटी, वार्डों, इमरजेंसी, दवा भंडार, रक्तकोष आदि का निरीक्षण कर व्यवस्था को देख लिया है। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक दवाइयों का पर्याप्त भंडार है। इमरजेंसी, ओटी में दवाइयां रखवा दी गई है। वेंटीलेटरों की जांच कराई गई है। इसमें एक वेंटीलेटर में तकनीकी कमी है। इसकी मरम्मत कराई जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर चार बेड का आईसीयू वार्ड भी शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए दक्ष स्टाफ भी मिल गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।