{"_id":"6adb3395ae76cec05505f21a","slug":"video-mahakal-temple-to-be-renovated-and-beautified-mayor-conducts-on-site-inspection-in-rudrapur-2026-10-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: रुद्रपुर शहर के बगवाड़ा के प्राचीन महाकाल मंदिर का होगा जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण, मेयर ने किया स्थलीय निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: रुद्रपुर शहर के बगवाड़ा के प्राचीन महाकाल मंदिर का होगा जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण, मेयर ने किया स्थलीय निरीक्षण
रुद्रपुर शहर के वार्ड संख्या 16 स्थित बगवाड़ा में प्राचीन महाकाल मंदिर की सूरत जल्द बदलेगी। मंदिर के जीर्णाेद्धार और सौंदर्यीकरण के साथ यहां श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित की जाएंगी। मेयर विकास शर्मा ने पार्षद प्रमोद शर्मा और वार्डवासियों की मांग पर मंदिर का स्थलीय निरीक्षण कर इसके जीर्णाेद्धार की बात कही। उन्होंने बताया कि मंदिर के कार्यों के लिए जल्द टेंडर जारी कर निर्माण प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके साथ ही बगवाड़ा गांव की मुख्य सड़क, भट्ठा क्षेत्र की सड़कों और तपस्या विहार स्थित मंदिर में टाइल्स लगाने सहित अन्य विकास कार्यों को भी प्राथमिकता से पूरा कराया जाएगा। कहा कि बगवाड़ा का प्राचीन महाकाल मंदिर क्षेत्र की धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र है। स्थानीय लोगों की इस मंदिर से गहरी आस्था जुड़ी हुई है और श्रद्धालु यहां पूजा-अर्चना करने पहुंचते हैं। ऐसे में मंदिर का जीर्णाेद्धार कर इसे बेहतर स्वरूप देना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मंदिर का सौंदर्यीकरण इस तरह कराया जाएगा, जिससे श्रद्धालु यहां सुविधाजनक तरीके से पूजा-पाठ कर सकें। हाईवे के किनारे स्थित इस प्राचीन मंदिर का व्यवस्थित विकास क्षेत्र की धार्मिक पहचान को भी और मजबूत करेगा। इस दौरान परमहंस, रंजीत सिंह, राजेश साहनी, शिव कुमार, लखविंदर साहनी, प्रदीप मेहता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।