{"_id":"6821a9bcb60e39d7670b6818","slug":"video-mla-cheema-said-that-cm-has-approved-a-200-bed-multispecialty-hospital-2025-05-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीएम ने 200 बेड के मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल की दी स्वीकृति : चीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम ने 200 बेड के मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल की दी स्वीकृति : चीमा
ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी पर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि एलडी भट्ट चिकित्सालय में 200 बेड का मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल स्वीकृत होने पर सीएम धामी का आभार जताया। रामनगर रोड स्थित कार्यालय में रविवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि हाल ही में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर के लिए 10 करोड़ की लागत से बनने वाली 13 सड़कों को स्वीकृत करते हुए धन अवमुक्त कर दिया है। एलडी उप जिला चिकित्सालय में लंबे समय से बेड की संख्या बढ़ाने के लिए प्रक्रिया चल रही थी। मुख्यमंत्री ने इसके लिए 65 करोड़ रुपये की लागत से 200 बेड का मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पताल स्वीकृत कर जनता को तोहफा दिया है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने पहलगाम घटना को लेकर करारा जवाब दिया है प्रेसवार्ता के दौरान पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।