{"_id":"68678637bff7cb37440c8784","slug":"video-the-work-of-demolition-of-dilapidated-schools-in-kashipur-is-going-on-on-a-war-footing-2025-07-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"काशीपुर में जर्जर विद्यालयों के ध्वस्तीकरण का कार्य युद्धस्तर पर जारी, विद्यार्थियों को अस्थायी व्यवस्था में शिफ्ट किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशीपुर में जर्जर विद्यालयों के ध्वस्तीकरण का कार्य युद्धस्तर पर जारी, विद्यार्थियों को अस्थायी व्यवस्था में शिफ्ट किया गया
काशीपुर क्षेत्र के जर्जर नौ विद्यालयों में से कुछ के ध्वस्तीकरण का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। इस दौरान राजकीय प्राथमिक विद्यालय महादेव नगर के बच्चे आरएस ढिल्लो इंटर कॉलेज के एक कक्ष और ढकिया नंबर एक के बच्चे आंगनबाड़ी केंद्र में बैठाए जा रहे हैं। वहीं राप्रावि नवीन कन्या के बच्चे बरामदे में बैठेंगे। जहां तेज बारिश में पानी की बौछार सीधी जाने से छुट्टी भी करनी पड़ सकती है। कई सालों से ब्लॉक के नौ राजकीय विद्यालय जर्जर हो चुके हैं। बरसात में छत से पानी टपकता है। इस दौरान छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इन स्कूलों में हादसे की संभावना बनी हुई थी। इसका संज्ञान लेकर विभागीय अधिकारियों ने इनको चिंहित कराकर ध्वस्तीकरण का प्रस्ताव उच्चाधिकारियों को भेज दिया था। अप्रैल में इसकी स्वीकृति मिल गई थी। बीईओ धीरेंद्र कुमार साहू ने बताया कि राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ढकिया नंबर एक में कक्षा 6-8 तक के कक्षों व शिवलालपुर अमरझंडा का भवन ध्वस्तीकरण होना है। जीजीआईसी का बीटीसी भवन व राइंका प्रतापपुर में छह कक्षा-कक्षा दो बरामदा ध्वस्त होना है। वहीं राप्रावि ढकिया नंबर एक का भवन, अहरपुरा में दो कक्षा-कक्ष एक बरामदा, महादेव नगर में पूरा भवन, राउप्रावि नवीन में छह कक्ष एक बरामदा, राप्रावि नवीन कन्या में एक कक्ष एक बरामदा ध्वस्त होना है। स्वीकृति मिलने पर चयनित ठेकेदार को कार्य सौंप दिया गया। इनमें से राप्रावि ढकिया नंबर एक और राप्रावि नवीन कन्या में ध्वस्तीकरण का कार्य चल रहा है। कुछ विद्यालयों में कार्य होना बाकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।