{"_id":"676d0184d7ccefe0830b0e38","slug":"video-vashashha-sacava-khal-amata-sanaha-na-kaha-shatagana-shataga-raja-ka-15-thana-ma-tayara-kara","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : विशेष सचिव खेल अमित सिन्हा ने कहा- शॉटगन शूटिंग रेंज को 15 दिन में तैयार करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : विशेष सचिव खेल अमित सिन्हा ने कहा- शॉटगन शूटिंग रेंज को 15 दिन में तैयार करें
विशेष सचिव खेल/अपर पुलिस महानिदेशक अमित सिन्हा ने 46वीं वाहिनी पीएसी में राष्ट्रीय खेल के लिए तैयार किए जा रहे शॉटगन शूटिंग रेंज को 15 दिन के भीतर तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इसी शूटिंग रेंज में राष्ट्रीय खेल के तहत शॉटगन शूटिंग प्रतियोगिता होगी। शूटिंग रेंज का निर्माण पुलिस के इंजीनियरों की देखरेख में किया जाएगा।
बुधवार की दोपहर 46वीं वाहिनी परिसर पहुंचे विशेष सचिव खेल ने प्रस्तावित शूटिंग रेंज स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रतियोगिता निदेशक (डीओसी) शूटिंग अशोक मित्तल से शूटिंग रेंज के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने शूटिंग रेंज में होने वाले कार्याें के बारे में डीओसी, पुलिस के इंजीनियर और आर्किटेक्ट से चर्चा की। विशेष प्रमुख सचिव ने कहा कि शूटिंग रेंज का निर्माण कार्य बेहद तेजी और गुणवत्ता के साथ करना होगा। 15 दिन के भीतर शूटिंग रेंज का निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस अवधि में शूटिंग रेंज बनकर तैयार हो जानी चाहिए। उन्होंने निर्माण कार्य की रोज ड्रोन कैमरे से फोटोग्राफी करने के निर्देश दिए। डीओसी मित्तल ने कहा कि तय समय में शूटिंग रेंज का निर्माण करा लिया जाएगा। इस दौरान एसएसपी मणिकांत मिश्रा, राज्य ओलंपिक संघ के सचिव डीके सिंह, एएसपी निहारिका तोमर, प्रशिक्षु आईपीएस निशा यादव, सीओ भूपेंद्र धौनी, सीओ राकेश बिष्ट, 31वीं वाहिनी पीएसी के डिप्टी कमांडेंट स्वतंत्र कुमार सिंह, जिला खेल अधिकारी जानकी कार्की मौजूद थे।
शूटिंग रेंज तैयार करने के लिए दिन रात होगा काम
विशेष प्रमुख सचिव खेल ने शॉटगन शूटिंग रेंज का निर्माण कार्य दिन के साथ ही रात में भी करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से रात में काम करने के लिए बिजली की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए। संवाद
शूटिंग रेंज में खर्च होगा करीब चार करोड़ का बजट
शॉटगन शूटिंग रेंज के निर्माण में करीब चार करोड़ रुपये का खर्च आएगा। शूटिंग रेंज में लगने वाली मशीनें इटली से मंगाई जा रही हैं। प्रमुख सचिव खेल ने कहा कि शूटिंग रेंज के निर्माण में बजट की कोई कमी नहीं रहेगी। राष्ट्रीय खेल सचिवालय से रेंज निर्माण के लिए पर्याप्त बजट आवंटित होगा।
वेलोड्रम बना चुका निगम रहा असफल
खेल विभाग ने शाॉटगन शूटिंग रेंज का निर्माण पेयजल निर्माण निगम से कराने का फैसला लिया था। डीओसी अशोक मित्तल भी रुद्रपुर में डेरा डाले थे। निगम के अभियंताओं ने निर्माण कार्य के लिए वेलोड्रम का निर्माण करने वाले ठेकेदार के कर्मी भेजकर इतिश्री कर दी। कर्मी शूटिंग रेंज के निर्माण का खाका समझने में असफल रहे। इस पर डीओसी मित्तल की नाराजगी भी सामने आई। डीओसी ने शासन के सामने इस मामले को रखा। यही कारण रहा कि विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा को इस मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा।
देश का टॉप थ्री शूटिंग रेंज होगा
विशेष सचिव खेल अमित सिन्हा ने कहा कि रुद्रपुर में बनने वाला शॉटगन शूटिंग रेंज देश के टॉप थ्री शूटिंग रेंजों में शुमार होगा। देश में बहुत कम शूटिंग रेंजों में ऐसी व्यवस्था है, जो रुद्रपुर के शूटिंग रेंज में होगी।संवाद न्यूज एजेंसी से बातचीत में सिन्हा ने कहा कि राष्ट्रीय खेल के तहत होने वाली अन्य सभी प्रतियोगिताओं की तैयारी हो गई हैं। राज्य में शॉटगन शूटिंग रेंज नहीं थी। शूटिंग रेंज के लिए जगह की तलाश की जा रही थी। वहीं डीओसी शूटिंग अशोक मित्तल ने 46वीं वाहिनी की जमीन को शूटिंग रेंज के लिए उपयुक्त पाया। कहा कि रुद्रपुर की शॉटगन शूटिंग रेंज यहां के लिए बहुत बड़ी सौगात होगी। रुद्रपुर में बनने वाली रेंज देश की नौवीं शॉटगन शूटिंग रेंज होगी। यह स्थायी शूटिंग रेंज होगी। इस शूटिंग रेंज में राष्ट्रीय खेल के बाद भविष्य के निशानेबाज तैयार होंगे। कहा कि शूटिंग रेंज में जो भी व्यवस्था होनी हैं, वह समय पर मुकम्मल हो जाएगी। 28 जनवरी से शुरू होने वाले राष्ट्रीय खेल में शॉटगन शूटिंग प्रतियोगिता इसी रेंज में होगी। रेंज का निमाण पुलिस विभाग के इंजीनियरों की देखरेख में किया जाएगा। खेल विभाग का रेंज तैयार करने पूरा सहयोग रहेगा। उन्होंने कहा कि ऊधमसिंह नगर जिले में राष्ट्रीय खेल के तहत वॉलीबाल हैडबाल, साइकिलिंग, शॉटगन शूटिंग और मलखम प्रतियोगिता होना जिले की बड़ी उपलब्धि है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।