{"_id":"69d4daa1a83e8e33ce0cd58f","slug":"unknown-gunmen-attack-israeli-consulate-istanbul-turkish-police-kill-attackers-officers-injured-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"तुर्किये: इस्तांबुल में इस्राइली वाणिज्य दूतावास पर अज्ञात बंदूकधारियों का हमला, तीन ढेर; दो पुलिसकर्मी घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
तुर्किये: इस्तांबुल में इस्राइली वाणिज्य दूतावास पर अज्ञात बंदूकधारियों का हमला, तीन ढेर; दो पुलिसकर्मी घायल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्तांबुल।
Published by: Nirmal Kant
Updated Tue, 07 Apr 2026 03:51 PM IST
विज्ञापन
सार
इस्तांबुल में इस्राइल के वाणिज्य दूतावास की इमारत पर अज्ञात हमलावरों की ओर से गोलीबारी की खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस की कार्रवाई में तीन लोग मारे गए हैं, जबकि दो अधिकारी घायल भी हुए हैं। पढ़िए रिपोर्ट-
गोलीबारी की आवाजों के बीच बंदूक निकालता पुलिस अधिकारी।
- फोटो : एक्स/आरटी/वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
विस्तार
इस्तांबुल में इस्राइली वाणिज्य दूतावास की इमारत पर मंगलवार को कई अज्ञात हमलावरों ने हमला करने की कोशिश की। तुर्किये पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन हमलावरों को मार गिराया, जबकि दो पुलिसकर्मी घायल हुए। इस्तांबुल स्थित दूतावास की सुरक्षा को बढ़ाया गया है। तुर्किये के समाचार चैनल सीएनएन तुर्क की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।
ईरान-इस्राइल जंग के बीच हुआ हमला
यह घटनाक्रम ऐसे समय में आया है, जब एक महीने से अधिक समय से इस्राइल की ईरान के साथ जंग जारी है। इस जंग में ईरान और लेबनान के सैकड़ों लोग मारे जा चुके हैं। वहीं, इस्राइल और अमेरिका के कई सैनिकों को भी जान गंवानी पड़ी है। इससे क्षेत्र में तनाव बढ़ा हुआ है।
गोलियों की आवाज के बीच बंदूक निकालते दिखा पुलिस अधिकारी
रॉयटर्स की ओर से साझा किए गए फुटेज में एक पुलिस अधिकारी को गोलियों की आवाज के बीच बंदूक निकालते और छिपते दिखाया गया है। एक व्यक्ति खून से लथपथ दिखाई दिया। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई।
'टाइम्स ऑफ इस्राइल' ने अपनी रिपोर्ट में रॉयटर्स के एक चश्मदीद के हवाले से बताया कि इस्तांबुल में इस्राइली वाणिज्य दूतावास की इमारत के पास गोलीबारी की आवाज सुनी गई। एक इस्राइली अधिकारी ने टाइम्स ऑफ इस्राइल को बताया कि विदश मंत्रालय इन रिपोर्ट्स को देख रहा है।
कहां स्थित है यह इस्राइली वाणिज्य दूतावास?
यह वाणिज्य दूतावास इस्तांबुल के बेसिकतास इलाके में स्थित है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि हमलावरों का निशाना दूतावास ही था या नहीं।
ये भी पढ़ें: पश्चिम एशिया में पाकिस्तान की रणनीति क्यों हुई फेल? 'इस्लामिक NATO' का सपना बिखरा
वाणिज्य दूतावास में नहीं था कोई कर्मचारी: इस्राइली विदेश मंत्रालय
इस्राइली अखबार 'जेरूसलम पोस्ट' ने स्थानीय समुदाय के एक सदस्य के हवाले से बताया कि दूतावास पिछले दो साल से बंद था। संभावना है कि वहां कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। इस्राइल के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि मामले की जांच जारी है। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि दूतावास इस समय खाली है।
(अधिक जानकारी अपडेट की जा रही है।)
Trending Videos