{"_id":"6a4392af7046d38121065b66","slug":"world-news-updates-explosion-in-monaco-venezuela-praise-india-for-help-earthquake-victims-2026-06-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"World: मोनाको में रिहायशी इमारत के बाहर विस्फोट; वेनेजुएला ने भूकंप के बाद मदद के लिए भारत को सराहा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
World: मोनाको में रिहायशी इमारत के बाहर विस्फोट; वेनेजुएला ने भूकंप के बाद मदद के लिए भारत को सराहा
Tue, 30 Jun 2026 03:25 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: नितिन गौतम
Updated Tue, 30 Jun 2026 03:25 PM IST
विज्ञापन
दुनिया की बड़ी खबरें
- फोटो : amar ujala graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूमध्य सागर में स्थित मोनाको में एक आवासीय इमारत के बाहर हुए विस्फोट में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, धमाके के बाद संदिग्ध हमलावर सीमा पार कर फ्रांस भाग गया। घटना की जांच फ्रांसीसी और मोनाको सुरक्षा एजेंसियां संयुक्त रूप से कर रही हैं। अधिकारियों ने बताया कि यह विस्फोट सोमवार रात करीब 9 बजे फ्रांस सीमा के पास स्थित एक आवासीय इमारत के प्रवेश द्वार पर हुआ। इसमें दो व्यस्क लोग और एक बच्चा घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए फ्रांस के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
संदिग्ध हमलावर पैदल ही सीमा पार कर फ्रांस में प्रवेश कर गया। उसे मोनाको और पड़ोसी फ्रांसीसी शहर बोसोलेय के सीसीटीवी फुटेज के जरिए पहचान लिया गया है। फ्रांसीसी पुलिस ने भी पुष्टि की है कि आरोपी की तलाश जारी है और वह जांच में सहयोग कर रही है, हालांकि अभी अधिक विवरण साझा नहीं किए गए हैं। फ्रांसीसी मीडिया आउटलेट BFM टीवी और यूक्रेनी समाचार वेबसाइटों के अनुसार, घायलों में यूक्रेन के एक प्रमुख निर्माण व्यवसायी वादिम यर्मोलायेव भी शामिल हैं। रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि यर्मोलायेव पर 2023 में रूस से संबंधों को लेकर यूक्रेनी प्रतिबंध लगाए गए थे।

वेनेजुएला ने भारत की मदद की तारीफ की
वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप के बाद राहत और चिकित्सा सहायता में जुटी भारतीय मेडिकल टीम के प्रयासों की वेनेजुएला सरकार ने सराहना की है। इस भूकंप में अब तक 1,700 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि हजारों लोग घायल हुए हैं और बड़ी संख्या में लोग लापता हैं। 'ऑपरेशन अमिस्ताद' के तहत भारतीय सेना ने कराकस स्थित इंटरनेशनल ला रिनकोनाडा रेसट्रैक में अनुभवी डॉक्टरों की टीम के साथ एक फील्ड अस्पताल स्थापित किया है। भारत पहुंचने के तुरंत बाद इस टीम ने राहत और चिकित्सा सेवाएं शुरू कर दीं।
भारतीय दूतावास ने सोमवार को कहा कि भारत प्रभावित लोगों तक राहत और चिकित्सा सहायता पहुंचाने के प्रयासों को तेज कर रहा है। भारतीय मिशन के अनुसार, वेनेजुएला की विदेश मंत्री एंड्रिया कोराओ फारिया ने भारतीय फील्ड अस्पताल का दौरा किया और भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए भारत के प्रयासों की सराहना की।
पिछले बुधवार शाम आए 7.2 और 7.5 तीव्रता के भूकंप वेनेजुएला में पिछले 100 वर्षों के सबसे शक्तिशाली भूकंपों में शामिल बताए जा रहे हैं। इनका असर पूरे क्षेत्र में महसूस किया गया। अब तक मौतों का आंकड़ा 1,700 से अधिक पहुंच चुका है, जबकि हजारों लोग घायल हैं और कई अभी भी लापता हैं।
66 टन राहत सामग्री पहुंचाई गई
भारतीय वायुसेना ने बताया कि ऑपरेशन अमिस्ताद के तहत दो C-17 ग्लोबमास्टर विमानों से कुल 66 टन राहत सामग्री भेजी गई है। इसमें भारतीय सेना का फील्ड अस्पताल, 35 टन से अधिक राहत सामग्री, दवाइयां और चिकित्सा उपकरण शामिल हैं। इसके साथ ही दो BHISHM क्यूब्स भी भेजे गए हैं, जो आपातकालीन स्थितियों में त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने वाले मोबाइल अस्पताल हैं।