फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Amazon Zoox Wins First US Approval for Paid Rides in Steering Wheel-Free Robotaxis

Zoox: अमेजन की जूक्स ने रचा इतिहास! बिना स्टीयरिंग वाली रोबोटैक्सी को अमेरिका में मिली किराया वसूलने की मंजूरी

Sat, 01 Aug 2026 03:24 PM IST
Amar Sharma ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amar Sharma Updated Sat, 01 Aug 2026 03:24 PM IST
सार

अमेजन की स्वायत्त वाहन कंपनी Zoox ने अमेरिका में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कंपनी को बिना स्टीयरिंग व्हील और बिना पारंपरिक ड्राइविंग कंट्रोल वाली रोबोटैक्सी के सीमित व्यावसायिक संचालन की मंजूरी मिल गई है। जानें क्या हैं इसके मायने।

विज्ञापन
Amazon Zoox Wins First US Approval for Paid Rides in Steering Wheel-Free Robotaxis
Zoox Robotaxi - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अमरीका की ऑटो सुरक्षा एजेंसी 'नेशनल हाईवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन' (NHTSA) ने एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। इस फैसले के तहत अमेजन (Amazon) के स्वामित्व वाली कंपनी Zoox (जूक्स) को बिना स्टीयरिंग व्हील वाले रोबोटैक्सी के सीमित वाणिज्यिक इस्तेमाल की इजाजत मिल गई है।

विज्ञापन

स्वायत्त सवारी (ऑटोनॉमस राइड) उद्योग के इतिहास में यह पहली बार है जब बिना किसी इंसानी नियंत्रण (स्टीयरिंग व्हील या पेडल) वाले वाहन को यात्रियों से किराया वसूलने की संघीय मंजूरी मिली है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स द्वारा पहली बार रिपोर्ट की गई यह छूट उन कंपनियों के लिए एक बड़ा मील का पत्थर है जो पुरानी सुरक्षा नियमावलियों के तहत पारंपरिक कारों को मॉडिफाई करने के बजाय, शुरुआत से ही रोबोटैक्सी का निर्माण कर रही हैं 

विज्ञापन

Zoox को किन शर्तों, क्षमताओं और योजनाओं के साथ व्यावसायिक मंजूरी दी गई है?

रिपोर्ट के मुताबिक, NHTSA प्रशासक जोनाथन मॉरिसन ने बताया कि Zoox को व्यवसायिक आधार पर वाहन उतारने की अनुमति दे दी गई है। इस अनुमति से जुड़े अहम पहलुओं की बात करें तो वे ये हैं:

  • व्यावसायिक तैनाती की सीमा:
    कंपनी को अगले दो वर्षों में से प्रत्येक वर्ष 2,500 वाहनों तक तैनात करने की अनुमति मिली है।

  • किराया वसूलने की योजना:
    Zoox जल्द ही अपनी राइड्स के लिए शुल्क लेना शुरू करेगी। इसकी शुरुआत सबसे पहले लास वेगास से होगी। और विभिन्न राज्य-स्तरीय आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ अन्य शहरों का विस्तार किया जाएगा।

  • वर्तमान परीक्षण स्थिति:
    वर्तमान में Zoox लास वेगास और सैन फ्रांसिस्को के कुछ हिस्सों में परीक्षण के तौर पर यात्रियों को ले जा रही है। अब राज्य और स्थानीय मंजूरी मिलने के बाद इनसे फीस ली जा सकेगी।

  • वाहनों की सार्वजनिक बिक्री पर रोक:
    Zoox इन वाहनों को आम जनता को बेच नहीं सकती है।

  • वाहन का डिजाइन और रफ्तार:
    यह कैरिज-स्टाइल की एक इलेक्ट्रिक गाड़ी है। जिसमें अंदर आमने-सामने बैगेज वाली दो पंक्तियों की सीटें हैं। इसकी अधिकतम स्पीड 120 किमी प्रति घंटा है।

  • बाजार में प्रतिस्पर्धा:
    Zoox के साथ-साथ अल्फाबेट (Alphabet) की वेमो (Waymo) और टेस्ला (Tesla) जैसी कंपनियां भी अमरीका में स्वायत्त राइड-हेलिंग सेवाओं के विस्तार की दौड़ में हैं। टेस्ला ने अपने 'साइबरकैब' का उत्पादन शुरू कर दिया है जिसमें इंसानी नियंत्रण नहीं हैं। लेकिन उसने अभी तक नियामक मंजूरियों का अपना रास्ता स्पष्ट नहीं किया है।

Amazon Zoox Wins First US Approval for Paid Rides in Steering Wheel-Free Robotaxis
Amazon Zoox Robotaxi - फोटो : Zoox

सुरक्षा मानकों और नियमों में छूट को लेकर नियामक का क्या आकलन है?

NHTSA ने यह निर्धारित किया है कि यह वाहन उन समकक्ष वाहनों जितना ही सुरक्षित है जो उन संघीय मोटर वाहन सुरक्षा मानकों को पूरा करते हैं जिन्हें इस मामले में माफ किया गया है।

  • प्रदर्शन पर NHTSA का बयान:
    प्रशासक जोनाथन मॉरिसन ने कहा, "हम स्पष्ट रूप से कह सकते हैं कि Zoox में लगे सिस्टम मानक वाहनों की प्रदर्शन जरूरतों से बेहतर हैं। लेकिन हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि इसका ऑटोमेटेड ड्राइविंग सिस्टम सही ढंग से काम करे।"

  • सख्त निगरानी और रिपोर्टिंग:
    एजेंसी ने दुर्घटनाओं या सड़कों पर अनुचित तरीके से रुकने जैसी घटनाओं के लिए अतिरिक्त रिपोर्टिंग की शर्तें लगाई हैं। वाहनों के व्यवहार के आधार पर इन शर्तों में बदलाव किया जाएगा।

  • मंजूरी रद्द करने का अधिकार:
    मॉरिसन ने चेतावनी दी कि यदि कोई बड़ी सुरक्षा समस्या सामने आती है, तो एजेंसी के पास इस छूट को वापस लेने का अधिकार है।

  • रिमोट ऑपरेटर और मैपिंग:
    सभी रिमोट ऑपरेटरों का अमरीका में ही स्थित होना अनिवार्य है। इसके अलावा, Zoox को उन क्षेत्रों के नक्शे प्रकाशित करने होंगे जहां ये वाहन संचालित हो रहे हैं।

  • ट्रंप प्रशासन के तहत नए नियम:
    NHTSA को उम्मीद है कि वह ट्रंप प्रशासन के अंत तक स्वायत्त ड्राइविंग प्रणालियों के लिए पहले संघीय सुरक्षा मानक तैयार कर लेगा। साथ ही, इंसानी चालकों को ध्यान में रखकर बनाए गए पुराने नियमों (जैसे ब्रेक पेडल और रियर-व्यू मिरर की अनिवार्यता) में बदलाव का प्रस्ताव भी दिया जा रहा है।

विज्ञापन

स्वायत्त वाहनों से जुड़ी सुरक्षा चिंताएं और Zoox का हालिया रिकॉल क्या है?

सेल्फ-ड्राइविंग तकनीक के आने से पहले बने नियमों के तहत Zoox को व्यावसायिक स्तर पर लाने की कई वर्षों से चली आ रही यह कोशिश अब पूरी हुई है। लेकिन सुरक्षा से जुड़ी चिंताएं अभी भी बनी हुई हैं।

  • आपकी आपातकालीन सेवाओं में बाधा:
    इस महीने मॉरिसन ने स्वायत्त वाहन (AV) डेवलपर्स को एक पत्र जारी कर कानून प्रवर्तन और आपातकालीन प्रतिक्रियाकर्ताओं के काम में बिना ड्राइवर वाली गाड़ियों द्वारा बाधा डालने की प्रवृत्ति को तुरंत ठीक करने का निर्देश दिया था।

  • सड़क सुरक्षा से जुड़े अन्य मुद्दे:
    रुकी हुई स्कूल बसों के पास से गुजरना, निर्माण क्षेत्रों में घुस जाना, पानी भरे रास्तों या व्यस्त चौराहों पर गाड़ी का अचानक ठप हो जाना और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करना जैसी घटनाओं ने जनता में सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ाई हैं। और वाहनों को वापस बुलाने पर मजबूर किया है।

  • कड़े प्रवर्तन की चेतावनी:
    मॉरिसन ने स्पष्ट किया, "यदि ये समस्याएं जारी रहती हैं, तो हम अपनी पूर्ण प्रवर्तन शक्ति का उपयोग करने में कोई संकोच नहीं करेंगे।"

  • Zoox द्वारा सॉफ्टवेयर अपडेट के लिए रिकॉल:
    इस पत्र के बाद, Zoox ने अपने 105 स्वायत्त वाहनों के पूरे बेड़े को सॉफ्टवेयर अपडेट करने के लिए वापस बुलाया था। क्योंकि वे सक्रिय आपात स्थितियों के दौरान भारी धुएं का सही पता लगाने में असमर्थ हो सकते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed