सब्सक्राइब करें

3 लाख रुपये से कम बजट में इन 3 कारों में मिलता है सबसे ज्यादा माइलेज

ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Tue, 15 Dec 2020 06:11 PM IST
विज्ञापन
Datsun Redi-Go to Renault Kwid to Maruti Suzuki Alto here are three cheapest and best mileage cars under three lakh rupees
Renault Kwid Discount Offers - फोटो : Renault
आज हम आपके लिए तीन ऐसी कारें लेकर आए हैं, जिनमें शानदार माइलेज मिलता है। खास बात यह है कि इन कारों की शुरुआती कीमतें तीन लाख रुपये से भी कम हैं। आज हम आपको इन कारों के परफॉर्मेंस और कीमत के बारे में बताने जा रहे हैं। तो डालते हैं एक नजर...
Trending Videos

Maruti Suzuki Alto

Datsun Redi-Go to Renault Kwid to Maruti Suzuki Alto here are three cheapest and best mileage cars under three lakh rupees
Maruti Suzuki Alto - फोटो : Maruti Suzuki Alto
इंजन- Maruti Suzuki Alto में ताकत के लिए 796 सीसी, 3-सिलिंडर, 12-वाल्व, BS-6 इंजन दिया गया है। इसका इंजन 6000 आरपीएम पर 48PS की मैक्सिमम ताकत और 3500 आरपीएम पर 69Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। इसका इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है।
  • माइलेज- Maruti Suzuki Alto में 22.05 kmpl का माइलेज मिलता। वहीं, इसके सीएनजी वेरिएंट में 31.59 km/g का माइलेज मिलता है। 
  • कीमत- Maruti Suzuki Alto की भारतीय बाजार में शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 2.94 लाख रुपये है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Datsun Redi-Go

Datsun Redi-Go to Renault Kwid to Maruti Suzuki Alto here are three cheapest and best mileage cars under three lakh rupees
Datsun Redi-Go - फोटो : Datsun
Datsun Redi-Go में 0.8-लीटर और 1-लीटर इंजन चुनने का विकल्प मिलता है। इसका 0.8-लीटर इंजन 5678 आरपीएम पर 54 PS की पावर और 4386 आरपीएम पर 72 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसका इंजन 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है। वहीं, Redi-Go का 1-लीटर इंजन 5500 आरपीएम पर 68 PS की पावर और 4250 आरपीएम पर 91 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसका इंजन 5 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है। 
  • माइलेज- Datsun Redi-Go में 22 kmpl तक का माइलेज मिलता है।
  • कीमत- भारतीय बाजार में Datsun Redi-Go की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 2.83 लाख रुपये है, जो इसके टॉप वेरिएंट पर 4.77 लाख रुपये तक जाती है।

Renault Kwid 

Datsun Redi-Go to Renault Kwid to Maruti Suzuki Alto here are three cheapest and best mileage cars under three lakh rupees
Renault Kwid RXL - फोटो : Renault
Renault Kwid में 0.8-लीटर और 1-लीटर इंजन का विकल्प मिलता है। इसका 0.8-लीटर इंजन 5600 आरपीएम पर 54 PS की पावर और 4250 आरपीएम पर 72 Nm का टॉर्क पैदा करता है। वहीं, इसका 1-लीटर इंजन 5500 आरपीएम पर 68 PS की पावर और 4250 आरपीएम पर 91 Nm का टॉर्क पैदा करता है।
  • माइलेज- Renault Kwid के 1-लीटर इंजन का ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मॉडल 22 kmpl का माइलेज देता है। वहीं, इसके 1-लीटर इंजन का मैनुअल ट्रांसमिशन मॉडल 21.74 kmpl का माइलेज देता है। जबकि, Renault Kwid के 0.8-लीटर इंजन का मैनुअल ट्रांसमिशन मॉडल 20.71 kmpl का माइलेज देता है।
  • कीमत- Renault Kwid की शुरुआती कीमत 2.99 लाख रुपये है, जो इसके टॉप वेरिएंट पर 5.12 लाख रुपये तक जाती है।
विज्ञापन
Datsun Redi-Go to Renault Kwid to Maruti Suzuki Alto here are three cheapest and best mileage cars under three lakh rupees
सांकेतिक - फोटो : Kwid
इन कारों में आपको सबसे अच्छी कार कौन सी लगी यह आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed