सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: पीएम मोदी ने विपक्ष को लताड़ा, बोले- सरकार किसानों के लिए 24 घंटे तैयार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कच्छ Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 15 Dec 2020 05:21 PM IST
विज्ञापन
See Photos of PM Narendra Modi met people from various groups in Kutch
पीएम मोदी कच्छ की महिलाओं से बात करते हुए - फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर गुजरात पहुंचे। पीएम मोदी ने कच्छ में हाईब्रिड रिन्यूएबल एनर्जी पार्क की आधारशिला रखी। इसके बाद पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस पार्क में 1.5 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। इससे यहां रहने वाले लोगों को रोजगार में मदद मिलेगी। अपने संबोधन के बाद वे कच्छ में विभिन्न समूहों के लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्या जानने की कोशिश की।

Trending Videos
See Photos of PM Narendra Modi met people from various groups in Kutch
पीएम मोदी किसानों से मुलाकात करते हुए - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान बताया कि कैसे गुजरात में न्यूनतम हस्तक्षेप के जरिए कृषि सेक्टर का विकास हुआ है। वहीं, कृषि कानूनों पर हो रहे प्रदर्शनों के लेकर पीएम मोदी ने कहा कि सरकार ने कृषि कानूनों के जरिए उन चीजों का प्रावधान किया है, जिनकी मांग किसान निकायों और विपक्ष द्वारा हमेशा से की जाती रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
See Photos of PM Narendra Modi met people from various groups in Kutch
पीएम मोदी किसानों के बीच - फोटो : ANI

पीएम मोदी ने कहा कि गुजरात में खेती की परंपरा को आधुनिकता से जोड़ा गया है। फसलों की विविधता पर फोकस किया गया। कच्छ सहित गुजरात में किसान ज्यादा मांग वाली फसलों की तरफ मुड़ गए। सिर्फ 1.5 दशक में गुजरात में कृषि उत्पादन में 1.5 गुना से ज्यादा वृद्धि हुई है। 

See Photos of PM Narendra Modi met people from various groups in Kutch
पीएम मोदी महिलाओं से बात करते हुए - फोटो : ANI

किसान आंदोलन पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं अपने किसान भाइयों बहनों को बार-बार दोहराता हूं। उनकी हर शंका के समाधान के लिए सरकार 24 घंटे तैयार है। किसानों का हित पहले दिन से हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक रहा है। खेती में किसानों का खर्च कम हो, उनकी आय बढ़े और मुश्किलें कम हों, इसके लिए हमने निरंतर काम किया है। 

विज्ञापन
See Photos of PM Narendra Modi met people from various groups in Kutch
पीएम मोदी संबोधित करते हुए - फोटो : ANI

उन्होंने कहा कि जो भ्रम फैलाने वाले लोग हैं, जो राजनीति करने पर तुले हुए लोग हैं, जो किसानों के कंधे पर बंदूक फोड़ रहे हैं। देश के सारे जागरूक किसान उनको भी परास्त करके रहेंगे। उन्होंने कहा कि आज जो लोग विपक्ष में बैठकर किसानों को भ्रमित कर रहे हैं, वह भी अपनी सरकार के समय इन कृषि सुधारों के समर्थन में थे। लेकिन अपनी सरकार के रहते वे निर्णय नहीं ले पाए। किसानों को झूठे दिलासे देते रहे।’’

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed