सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Upcoming Electric Scooters: जल्द भारत में लॉन्च होंगे बड़ी कंपनियों के इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें पूरी डिटेल

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Wed, 05 Oct 2022 04:11 PM IST
सार

भारत में जल्द ही कुछ बड़ी कंपनियों के इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च हो सकते हैं। इनमें होंडा से लेकर यामाहा, हीरो, बजाज जैसी कंपनियां शामिल हैं। आने वाले स्कूटर्स में क्या खास होगा आइए जानते हैं।
 

विज्ञापन
Electric scooters of these companies will be launched in India soon, know full details Honda Yamaha Hero TVS B
होंडा एक्टिवा - फोटो : सोशल मीडिया
देश में इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में लगातार नए उत्पाद पेश किए जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जल्द ही भारत में कई बड़ी कंपनियां अपने स्कूटर पेश कर सकती हैं। इनमें क्या खासियत होगी, क्या रेंज मिलेगी और क्या कीमत हो सकती है। इस खबर में जानते हैं।
Trending Videos

हीरो Vida

Electric scooters of these companies will be launched in India soon, know full details Honda Yamaha Hero TVS B
हीरो विडा - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय दो पहिया वाहन बनाने वाली कंपनी हीरो भी इस महीने में ही नया इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश कर रही है। जानकारी के मुताबिक कंपनी सात अक्तूबर को ही इस सेगमेंट में कदम रखते हुए नया स्कूटर पेश करेगी। लॉन्च से पहले कंपनी ने इसकी खास जानकारी नहीं दी है। लेकिन उम्मीद है कि इसमें लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलने की संभावना है। इस बैटरी को फुल चार्ज करने के बाद कम से कम 120 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसका मुकाबला TVS iQube, Ola S1, Bajaj Chetak, Ather 450X जैसे ई-स्कूटरों से होगा। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी 2022 के आखिर में शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

होंडा एक्टिवा इलेक्ट्रिक

Electric scooters of these companies will be launched in India soon, know full details Honda Yamaha Hero TVS B
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
जापानी कंपनी होंडा भी जल्द भारत में एक्टिवा ब्रॉन्ड के तहत अपना इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्ज में 100 किलोमीटर तक चलाया जा सकेगा। इसमें मल्टीपल चार्जिंग ऑप्शन भी दिए जाएंगे। इसकी संभावित एक्स शोरूम कीमत 1.15 लाख रुपये तक हो सकती है।

यह भी पढ़ें - Zem Car: छात्रों ने कबाड़ से बनाई हवा साफ करने वाली इलेक्ट्रिक कार, इस तरह करती है काम

यामाहा नियो इलेक्ट्रिक स्कूटर

Electric scooters of these companies will be launched in India soon, know full details Honda Yamaha Hero TVS B
यामाहा नियो ईवी - फोटो : सोशल मीडिया
एक और जापानी कंपनी यामाहा भी भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश करने की योजना पर काम कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी अगले साल की शुरूआत में नया इलेक्ट्रिक स्कूटर भारतीय बाजार में पेश कर सकती है। जानकारी के मुताबिक इसमें 19.2 ah की लिथियम ऑयन बैटरी लगाई जा सकती है। इस बैटरी से स्कूटर को 2.5KW की मोटर के साथ जोड़ा जा सकता है। इसकी संभावित एक्स शोरूम कीमत 1.25 लाख रुपये के आस-पास हो सकती है।

यह भी पढ़ें - Toyota Avanza: टोयोटा ला रही नई सात सीटर एमपीवी, मिलेगी अर्टिगा, कैरेंस और ट्राइबर को चुनौती
विज्ञापन

सुजुकी बर्गमैन इलेक्ट्रिक

Electric scooters of these companies will be launched in India soon, know full details Honda Yamaha Hero TVS B
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
सुजुकी भी भारत में बर्गमैन को इलेक्ट्रिक अवतार में ला सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी भारत में इसके इलेक्ट्रिक वर्जन की टेस्टिंग भी कर रही है। अभी तक इस स्कूटर की कोई जानकारी सामने नहीं आ पाई है लेकिन संभावना है कि सिंगल चार्ज में इसे 100 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Mountain Driving: पहाड़ों पर कार से घूमने जा रहे हैं, इन पांच बातों को रखें ध्यान, रहेंगे सुरक्षित
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed