फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bankipur Assembly Constituency: BJP candidate Abhishek Bunty filed his nomination papers; Patna News

Bankipur Vidhan Sabha: भाजपा-राजद प्रत्याशी ने भरा नामांकन पर्चा, किसका नाम भूलने पर चर्चा में आए संजय सरावगी?

Thu, 09 Jul 2026 02:09 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 09 Jul 2026 02:09 PM IST
सार

Bihar Elelction: भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अभिषेक कुमार बंटी ने आज अपना नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया है। उनके साथ मौजूद भाजपा कार्यकर्ता काफी उत्साहित दिखे। एनडीए ने अपने प्रत्याशी की जीत का दावा किया। जानिए पूरा मामला...

विज्ञापन
Bankipur Assembly Constituency: BJP candidate Abhishek Bunty filed his nomination papers; Patna News
भाजपा प्रत्याशी अभिषेक कुमार के साथ एनडीए के नेता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से अभिषेक कुमार बंटी ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया है। पटना समाहरणालय में वह गुरुवार को पहुंचे। इसके बाद अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के बाद उन्होंने बांकीपुर की जनता को नमन किया। उन्होंने बांकीपुर की जनता से साथ देने की अपील की। अभिषेक के साथ मौजूद कार्यकर्ताओं ने इस चुनाव में जीत तय होने का दावा किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि एनडीए के प्रत्याशी अभिषेक कुमार एक साधारण कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में ही यह संभव है कि एक छोटे से कार्यकर्ता को भी संगठन और राजनीति में बड़ा दायित्व मिल सके। उन्होंने दावा किया कि विपक्ष की किसी भी पार्टी में इस तरह का अवसर सामान्य कार्यकर्ताओं को नहीं मिलता।

विज्ञापन


इधर, कार्यकर्ताओं ने कहा कि पिछले चुनाव की तरह इस बार भी बांकीपुर की जनता आशीर्वाद भाजपा के साथ है। इस बाद प्रचंड बहुमत से हमलोगों की जीत हो रही है।भाजपा प्रत्याशी के साथ उनके प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, सांसद रवि शंकर प्रसाद और शाम्भवी चौधरी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। 
विज्ञापन


अपने प्रत्याशी का नाम भूलने पर ट्रोल हुए सरावगी
इधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी अपने ही प्रत्याशी का नाम भूलने से ट्रोल होने लगे। एक बार नहीं उन्होंने दो बार अभिषेक कुमार की जगह आशीष सिन्हा का नाम ले लिया। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान के कहा कि वह बांकीपुर विधानसभा से प्रत्याशी आशीष सिन्हा के नामांकन में आए हैं। हालांकि, बाद में उन्होंने अपनी गलती सुधारी। अब संजय सरावगी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। टोलर्स कह रहे हैं कि प्रदेश अध्यक्ष अपने प्रत्याशी का नाम तक नहीं बता पाएं। बता दें कि आशीष सिन्हा, कुम्हरार विधानसभा सीट के पूर्व विधायक अरुण कुमार सिन्हा के बेटे हैं। आशीष का नाम बांकीपुर सीट से प्रत्याशी के तौर पर चल रहा था लेकिन अंतिम वक्त में अभिषेक कुमार बंटी का नाम घोषित हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Bankipur Assembly Constituency: BJP candidate Abhishek Bunty filed his nomination papers; Patna News
महागठबंधन की बैठक। - फोटो : अमर उजाला
रेखा गुप्ता का नामांकन भी आज ही, महागठबंधन ने किया जीत का दावा
आज ही राष्ट्रीय जनता दल की प्रत्याशी रेखा गुप्ता भी अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। उनके साथ महागठबंधन के सभी नेता मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि बाकीपुर की जनता ने उन्हें आशीर्वाद दे दिया है। इस बात जीत तय है। राजद नेताओं ने भी रेखा गुप्ता की जीत का दावा किया। इससे पहले रेखा गुप्ता राजद प्रदेश कार्यालय में आशीर्वाद यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुईं। यहां पर महागठबंधन के नेताओं ने बैठक की। इसमें राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल, कांग्रेस के प्रवक्ता राजेश राठौर, भाकपा माले के नेता शाहिद समेत महागठबंधन के कई नेता मौजूद रहे। सभी नेताओं ने महागठबंधन की जीत का दावा किया। कांग्रेस ने भी राजद को अपना समर्थन दे दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed