Bihar: राजद को कांग्रेस का साथ पर उठे सवाल, नामांकन में बड़े नेताओं की गैरमौजूदगी पर लालू के करीबी क्या बोले?
Bankipur Vidhan Sabha: महागठबंधन में सब कुछ ठीक चल रहा है ऐसा राजद के नेता तो कह रहे हैं लेकिन आज इस बात की चर्चा फिर से तब होने लगी जब रेखा गुप्ता के नामांकन कार्यक्रम में कांग्रेस के बड़े चेहरे नहीं दिखे। आइए जानते हैं पूरा मामला...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इधर, नामांकन के दौरान कांग्रेस के कई स्थानीय नेता मौजूद रहे, लेकिन कोई बड़ा चेहरा कार्यक्रम में नजर नहीं आया। इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं भी शुरू हो गईं और महागठबंधन की एकजुटता पर सवाल उठने लगे। इन सवालों पर पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के करीबी और राजद के वरिष्ठ नेता भोला यादव ने सफाई देते हुए कहा कि महागठबंधन पूरी तरह एकजुट है। उन्होंने कहा कि गठबंधन के सभी दलों के प्रतिनिधि कार्यक्रम में मौजूद थे और चुनाव समन्वय के साथ लड़ा जाएगा। उनके मुताबिक, यह चुनाव कार्यकर्ताओं और संगठन की ताकत के दम पर जीता जाएगा।
रेखा गुप्ता बोलीं- जनता ने आशीर्वाद दे दिया, जीत तय
नामांकन के बाद रेखा गुप्ता ने दावा किया कि बांकीपुर की जनता बदलाव चाहती है और उन्हें पहले ही जनता का आशीर्वाद मिल चुका है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ रहा है और सभी सहयोगी दल उनके साथ मजबूती से खड़े हैं। भाजपा और जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिक लड़ाई जनता का विश्वास जीतने की है और उन्हें भरोसा है कि इस बार मतदाता नया फैसला देंगे।
रणविजय साहू का दावा- भाजपा हारेगी, महागठबंधन जीतेगा
राजद महासचिव रणविजय साहू ने भी महागठबंधन की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि बांकीपुर की जनता बदलाव चाहती है और इस बार बीजेपी को हार का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि महागठबंधन में किसी तरह का कोई विवाद नहीं है और सभी दल पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में हैं।