{"_id":"6a4e7980838e2371240ebee3","slug":"muzaffarpur-bihar-news-female-sub-inspector-arrested-in-connection-with-death-of-bdo-wife-police-investigate-more-detail-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1376-4481591-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: BDO की पत्नी की मौत मामले में बड़ा एक्शन! प्रेमिका दरोगा अन्नू गिरफ्तार, मोबाइल से खुल रहे कई राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: BDO की पत्नी की मौत मामले में बड़ा एक्शन! प्रेमिका दरोगा अन्नू गिरफ्तार, मोबाइल से खुल रहे कई राज
Thu, 09 Jul 2026 08:16 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 08:16 AM IST
सार
Bihar News: जाले बीडीओ मनोज कुमार की पत्नी अमृता की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बीडीओ की कथित प्रेमिका और बेगूसराय में तैनात महिला सब-इंस्पेक्टर अन्नू कुमारी को सीतामढ़ी से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को मोबाइल से अहम साक्ष्य मिले हैं।
विज्ञापन
जाले बीडीओ पत्नी मौत मामले में पकड़ी गई दरोगा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीडीओ मनोज कुमार की पत्नी की मौत के मामले में आरोपी महिला सब-इंस्पेक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र में दरभंगा जिले के जाले प्रखंड के बीडीओ मनोज कुमार की पत्नी अमृता की मौत के मामले में पुलिस ने बीडीओ की निशानदेही पर उसकी कथित प्रेमिका एवं दरोगा अन्नू कुमारी को सीतामढ़ी जिले के सुरसंड स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि पुलिस को देखते ही आरोपी दरोगा ने भागने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद पुलिस बल ने उसे दबोच लिया। बुधवार शाम कोर्ट में पेशी के बाद बीडीओ मनोज कुमार और सब-इंस्पेक्टर अन्नू कुमारी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वहीं, पुलिस घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
एक ही इलाके की रहने वाली थीं मृतका और आरोपी दरोगा
दरअसल, मृतका अमृता सीतामढ़ी जिले के बेला थाना क्षेत्र के बथुआरा गांव की रहने वाली थीं। वहीं, आरोपी दरोगा अन्नू कुमारी भी इसी क्षेत्र की निवासी है। चार वर्ष पूर्व दरोगा बनी अन्नू वर्तमान में बेगूसराय जिले के पुलिस बल में पदस्थापित थी। आरोप है कि महिला दरोगा और बीडीओ मनोज कुमार द्वारा अमृता को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। इस मामले में मृतका के परिजनों ने सभी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
मोबाइल से मिले अहम साक्ष्य, तस्वीरें भेजने का आरोप
पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई है कि बेगूसराय जिला पुलिस बल में तैनात महिला सब-इंस्पेक्टर अन्नू कुमारी अपने मोबाइल फोन से अमृता को कुछ तस्वीरें भेजा करती थी। मृतका के मोबाइल फोन से मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को इसकी जानकारी मिली है। फिलहाल पुलिस इस मामले में अन्य कई बिंदुओं पर भी जांच कर रही है।
'दूसरी गिरफ्तारी, मोबाइल भी बरामद'
सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि बीते दिनों वादी राजकुमार ने मिठनपुरा थाना में अपनी बहन अमृता कुमारी की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसी मामले में दूसरी गिरफ्तारी की गई है। मृतका के परिजनों द्वारा दिए गए आवेदन में नामजद महिला, जो बेगूसराय पुलिस बल में कार्यरत है, उसे सीतामढ़ी जिले स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया है।
यह भी पढ़ें: पटना से 4 शहरों तक RRTS, एम्स विस्तार और 3 नए केंद्रीय विद्यालयों को मंजूरी; कैबिनेट की बड़ी सौगात
इससे पहले मंगलवार को जाले प्रखंड के बीडीओ मनोज कुमार को अहियापुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था। एसपी ने बताया कि महिला आरोपी का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया है। जांच में मृतका को कथित रूप से प्रताड़ित किए जाने से जुड़े कुछ अहम सुराग मिले हैं। मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।