फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bankipur Assembly Constituency: Minister Ashok Chaudhary targets Prashant Kishor; Jan Suraaj, JDU, BJP.

Bankipur Vidhan Sabha: 'लड़ाई में नहीं प्रशांत किशोर, दुकान चलाने के लिए बांकीपुर में उतरे'- चौधरी के तीखे बोल

Thu, 09 Jul 2026 01:45 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 09 Jul 2026 01:45 PM IST
सार

Bankipur Vidhan Sabha: मंत्री अशोक चौधरी ने दोहराया कि प्रशांत किशोर को लेकर अनावश्यक चर्चा करने की जरूरत नहीं है। उनके मुताबिक, चुनावी मुकाबले में उनकी कोई भूमिका नहीं है और जनता का समर्थन एनडीए के साथ है। आइये जानते हैं उन्होंने और क्या कहा?

विज्ञापन
Bankipur Assembly Constituency: Minister Ashok Chaudhary targets Prashant Kishor; Jan Suraaj, JDU, BJP.
मंत्री अशोक चौधरी ने प्रशांत किशोर का नाम सुनकर भड़के। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर को लेकर बड़ा राजनीतिक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की सीधी लड़ाई राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से है, न कि प्रशांत किशोर से। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव और बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला सिर्फ एनडीए और राजद के बीच होगा। अशोक चौधरी ने कहा कि मैदान में दूर-दूर तक हमारी लड़ाई राजद से हो सकती है, लेकिन प्रशांत किशोर से नहीं। प्रशांत किशोर सिर्फ वोट काटने के लिए चुनाव मैदान में उतरे हैं। उन्होंने कहा कि चुनावी मुकाबले में प्रशांत किशोर कहीं दिखाई नहीं देंगे और उपचुनाव के नतीजे भी इसे साफ कर देंगे।
विज्ञापन


बांकीपुर की जनता के लिए गर्व का विषय है
एनडीए प्रत्याशी और भाजपा नेता नितिन नवीन का समर्थन करते हुए अशोक चौधरी ने कहा कि नितिन नवीन पहले भी बांकीपुर विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और इस बार भी जनता का उन्हें भरपूर समर्थन मिलेगा। उन्होंने कहा कि आज नितिन नवीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। यह बांकीपुर की जनता के लिए गर्व का विषय है। आज उनके बीच पला बढ़ा लड़का पहले विधायक बना, फिर मंत्री और अब इतनी बड़ी पार्टी का सबसे बड़ा पद पर बैठा है, यह हम सब के लिए गर्व की बात है। नितिन नवीन और उनके पिता ने बांकीपुर में काफी विकास का काम किया है। उनके साथ यहां की जनता का आशीर्वाद है और लोग उनके काम से खुश हैं।
विज्ञापन

Bankipur Vidhan Sabha: भाजपा प्रत्याशी ने भरा नामांकन पर्चा, किसका नाम भूलने पर चर्चा में आए संजय सरावगी?

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशांत किशोर के सवाल पर भड़क गए अशोक चौधरी
प्रशांत किशोर को लेकर दोबारा सवाल पूछा तो अशोक चौधरी नाराज हो गए। उन्होंने झल्लाते हुए कहा कि प्रशांत किशोर से बाहर निकलिए न। हम नितिन नवीन की बात कर रहे हैं और आप बार-बार प्रशांत किशोर की बात कर रहे हैं। उनकी बात मत कीजिए। वह कहीं लड़ाई में ही नहीं हैं। वह अपनी दुकान चलाने के लिए कुछ भी बोलते रहते हैं। मंत्री ने आगे कहा कि चार महीने पहले बिहार की जनता प्रशांत किशोर को जवाब दे चुकी है। वह बांकीपुर की लड़ाई में भी नहीं हैं। वह अपना राजनीतिक दुकान चलाने के लिए कुछ भी बोलते रहते हैं। उनकी बात छोड़िए, चुनाव की असली लड़ाई एनडीए और राजद के बीच है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed