सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   shopkeeper attacked and injured at Bhuraha Chowk under Jagdishpur police station area Bihar

Bihar: सुबह-सुबह दुकानदार पर चाकू से जानलेवा हमला! पानी मांगने आया युवक बना हमलावर, बैग छोड़कर फरार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: भागलपुर ब्यूरो Updated Sun, 24 May 2026 05:40 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: भागलपुर के भुराहा चौक पर एक दुकानदार पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल दुकानदार राहुल कुमार ने बताया कि एक युवक पहले पानी मांगने आया, फिर कई बार दुकान पर लौटकर सामान को लेकर विवाद करने लगा और अचानक चाकू से हमला कर दिया।

shopkeeper attacked and injured at Bhuraha Chowk under Jagdishpur police station area Bihar
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भागलपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र स्थित भुराहा चौक पर एक दुकानदार पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया गया। घायल दुकानदार की पहचान राहुल कुमार के रूप में हुई है, जो अपने घर पर ही जनरल स्टोर और चाट-चाउमिन की दुकान चलाते हैं। घटना रविवार सुबह करीब पांच बजे की बताई जा रही है।



पानी मांगने के बहाने दुकान पर पहुंचा युवक
घटना को लेकर राहुल कुमार ने जगदीशपुर थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह अहले सुबह करीब तीन बजे अपनी दुकान में सोया हुआ था। इसी दौरान दरवाजा खटखटाने की आवाज आई। दरवाजा खोलने पर एक अनजान व्यक्ति ने ठंडा पानी मांगा। राहुल ने उसे पानी दिया, जिसके बाद वह वहां से चला गया। करीब दस मिनट बाद वह युवक फिर लौटा और अन्य सामान मांगने लगा। राहुल ने उससे कहा कि दुकान खुलने का समय अभी नहीं हुआ है और जो सामान लेना हो, एक बार में बताए। इसके बाद भी उसने कुछ सामान लिया और चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामान बदलने को लेकर हुआ विवाद
पीड़ित के अनुसार, कुछ देर बाद वह युवक तीसरी बार वापस आया और सामान बदलने की जिद करने लगा। तब तक सुबह हो चुकी थी और आसपास लोगों की आवाजाही शुरू हो गई थी। राहुल दुकान खुला छोड़कर बाहर सड़क पर खड़ा था। इसी दौरान युवक ने अचानक उसके गले पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में काफी खून बहने लगा।
विज्ञापन
Trending Videos


बचाव के दौरान हाथ में भी लगी चोट
राहुल ने बताया कि जब तक वह कुछ समझ पाता, आरोपी ने दोबारा हमला कर दिया। बचाव के दौरान उसके हाथ में भी चाकू लग गया, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद राहुल ने पास में रखा सामान उठाकर प्रतिरोध किया, तो आरोपी वहां से भाग निकला।

आरोपी का बैग घटनास्थल पर छूटा
भागने के दौरान आरोपी का बैग घटनास्थल पर ही छूट गया। बैग से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान सक्षम कुमार, पिता सुरेश साह, निवासी तगेपुर के रूप में की गई है। घायल राहुल कुमार को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें: 10 रुपये का लालच देकर आठ साल की बच्ची से दरिंदगी! रातभर छापेमारी के बाद पुलिस ने आरोपी को दबोचा

पुलिस ने शुरू की जांच
जगदीशपुर थानाध्यक्ष रामचंद्र सिंह ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed