{"_id":"6a16c2bee5e181ec820f34c0","slug":"bihar-news-people-angry-over-electricity-and-water-crisis-block-road-protest-ends-after-assurance-bhagalpur-news-c-1-1-noi1518-4327980-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बिजली नहीं, पानी नहीं... आखिर सड़क पर क्यों उतर आए भागलपुर के लोग?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बिजली नहीं, पानी नहीं... आखिर सड़क पर क्यों उतर आए भागलपुर के लोग?
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
Published by: भागलपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 04:47 PM IST
विज्ञापन
सार
भागलपुर के जब्बारचक इलाके में लगातार तीन दिनों से बिजली और पेयजल संकट से परेशान लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली ठप होने से पानी की समस्या भी गहरा गई थी।
भागलपुर में सड़क पर उतरा गुस्सा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
भागलपुर के नगर निगम गोदाम स्थित जब्बारचक इलाके में लगातार बिजली और पेयजल संकट से परेशान लोगों का गुस्सा बुधवार को सड़क पर फूट पड़ा। नाराज स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर प्रशासन और संबंधित विभागों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप था कि पिछले तीन दिनों से इलाके में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। बिजली नहीं रहने की वजह से पेयजल संकट भी गहरा गया है। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली कटौती से लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया।
प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों ने संभाला मोर्चा
सड़क जाम की सूचना मिलने के बाद नगर निगम और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने बिजली विभाग से समन्वय स्थापित कर जल्द बिजली आपूर्ति बहाल कराने का भरोसा दिया। आश्वासन मिलने के बाद लोगों ने आंदोलन समाप्त कर सड़क जाम हटा लिया, जिसके बाद आवागमन सामान्य हो सका।
स्थानीय लोगों ने बताई अपनी परेशानी
आक्रोशित स्थानीय निवासी मोहम्मद सोहित ने बताया कि इलाके के लोग पिछले तीन दिनों से बिजली और पानी की गंभीर समस्या झेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि लगातार बिजली नहीं रहने और पानी की किल्लत से लोगों का जीवन मुश्किल हो गया है। इसी परेशानी के कारण लोगों को सड़क पर उतरकर जाम लगाना पड़ा। मोहम्मद सोहित ने कहा कि जाम भले ही कम समय के लिए लगाया गया, लेकिन लोगों की परेशानी कई दिनों से जारी है। उन्होंने प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग करते हुए कहा कि मूलभूत सुविधाओं के अभाव में आम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- पटना की मंडी में भीषण आग, कपूर और पूजा सामग्री की दुकान जलकर खाक; लाखों का नुकसान
नगर निगम ने जनरेटर से शुरू कराई पानी की आपूर्ति
नगर निगम के अधिकारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि इलाके में मुख्य रूप से पानी और बिजली की समस्या थी। उन्होंने कहा कि पेयजल संकट को देखते हुए नगर निगम के तारपुर गोदाम स्थित डीप बोरिंग पर जनरेटर की व्यवस्था कर दी गई है, जिससे पानी की आपूर्ति दोबारा शुरू कर दी गई है। अब लोगों को पानी को लेकर ज्यादा परेशानी नहीं होगी।
दोपहर तक बिजली बहाल करने का दिया आश्वासन
जयप्रकाश यादव ने बताया कि बिजली विभाग से बातचीत की गई है। विभाग की ओर से दोपहर 2 बजे से 2:30 बजे के बीच बिजली आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया गया है। इसी भरोसे पर लोगों ने जाम समाप्त कर दिया। उन्होंने बताया कि मौजूदा डीप बोरिंग करीब 40 साल पुरानी है। इसके विकल्प के रूप में नए ट्यूबवेल और ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया गया है, जिसे अगले दो से तीन महीनों में चालू कर दिया जाएगा। नगर निगम अधिकारी ने कहा कि नई व्यवस्था शुरू होने के बाद इलाके की पेयजल समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा।

Trending Videos