सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Demand for 5 Lakh Proved Costly Friend Poisoned Transgender Sunil Alias Ganiya Devi to Death Bihar

Bihar: पांच लाख रुपये वापस मांगना पड़ा भारी! दोस्त ने किन्नर को जहर देकर उतारा मौत के घाट, सोने की चेन भी लूटी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: भागलपुर ब्यूरो Updated Tue, 26 May 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: भागलपुर में एक किन्नर की संदिग्ध मौत ने सनसनी फैला दी है। परिजनों का आरोप है कि उधार दिए गए 5 लाख रुपये वापस मांगने पर दोस्त ने खाने में जहर मिलाकर हत्या कर दी। इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पीड़ित की मौत हो गई। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

Demand for 5 Lakh Proved Costly Friend Poisoned Transgender Sunil Alias Ganiya Devi to Death Bihar
घटनास्थल पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भागलपुर जिले के शाहकुंड थाना क्षेत्र में दोस्ती, भरोसे और पैसों के लेन-देन से जुड़ी एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां अपने ही दोस्त को उधार दिए गए पैसे वापस मांगना एक किन्नर के लिए जानलेवा साबित हो गया।



खुलनी गांव की है पूरी घटना
घटना शाहकुंड थाना क्षेत्र के खुलनी गांव की है। मृतक की पहचान सुनील मंडल के रूप में हुई है, जो किन्नर समुदाय में शामिल होने के बाद गनिया देवी के नाम से जाना जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच लाख रुपये को लेकर रची गई साजिश
मृतक के परिजनों ने बताया कि सुनील ने अपने दोस्त प्रदीप यादव को घर बनाने के लिए करीब पांच लाख रुपये कर्ज के रूप में दिए थे। परिजनों के अनुसार, जब सुनील ने प्रदीप यादव से अपना पैसा वापस मांगा, तो उसने साजिश के तहत खाने में जहर मिलाकर उसे खिला दिया।
विज्ञापन
Trending Videos


सोने की चेन छीनने का भी आरोप
परिजनों का आरोप है कि आरोपी ने सुनील के गले से सोने की चेन भी छीन ली। जहर देने के बाद प्रदीप यादव सुनील को उसके घर छोड़कर फरार हो गया।

घर पहुंचकर परिजनों को बताई पूरी बात
घर पहुंचने के बाद सुनील ने खुद अपने परिजनों को बताया कि उसे प्रदीप यादव ने जहर खिलाया है। इसके कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए स्थानीय शाहकुंड अस्पताल लेकर पहुंचे।

इलाज के दौरान हुई मौत
डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: परीक्षा देकर लौट रही छात्रा पर ‘एक्स बॉयफ्रेंड’ का खूनी हमला, समस्तीपुर में बीच सड़क चाकूबाजी से हड़कंप

पुलिस जांच में जुटी
घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed