सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Board 2025: Bihar Board checked 68 lakh answer sheets in 27 days; Anand Kishor, BSEB inter result

BSEB Result: 27 दिनों में 68 लाख उत्तरपुस्तिकाओं की बिहार बोर्ड ने की जांच; इंटर परीक्षा में बनाया यह रिकॉर्ड

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 25 Mar 2025 03:36 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar Board 2025 Result: बिहार बोर्ड अब लगातार सबसे पहले परीक्षा परिणाम जारी कर रहा है। पास होने वाले परीक्षार्थियों का प्रतिशत भी लगातार अच्छा हो रहा है। इस बार तो बोर्ड ने इंटर की परीक्षा लेने के 27 दिनों में ही परिणाम जारी कर दिया, वह भी 68 लाख परीक्षार्थियों की कॉपी जांचकर।

Bihar Board 2025: Bihar Board checked 68 lakh answer sheets in 27 days; Anand Kishor, BSEB inter result
बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से इस बार भी देश में सबसे पहले इंटर परीक्षा का रिजल्ट कर दिया गया। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर सभी छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि  वर्ष 2019 से लगातार यह सातवां वर्ष है जब समिति द्वारा इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा का परिणाम मार्च माह में जारी किया जा रहा है। समिति परीक्षाओं के आयोजन से लेकर परीक्षाफल जारी करने तक की प्रक्रिया देश के अन्य परीक्षा बोर्डों की तुलना में पहले पूरी कर रही है, जो आधुनिक तकनीक के माध्यम से परीक्षा प्रणाली में किए गए सुधारों का परिणाम है। समिति ने नए सॉफ्टवेयर के माध्यम से रिजल्ट प्रोसेसिंग की, जिसे वर्ष 2020 में तैयार किया गया था।

Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

27 दिनों के अंदर परिणाम घोषित
बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि इस वर्ष इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2025 में सम्मिलित 12,80,211 परीक्षार्थियों का परिणाम मूल्यांकन की तिथि से 27 दिनों के अंदर प्रकाशित किया गया है। इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2025, 15 फरवरी, 2025 को समाप्त हुई थी और 27 फरवरी, 2025 से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू हुआ था। 12,80,211 परीक्षार्थियों की 68 लाख से अधिक कॉपियों और 68 लाख से अधिक ओएमआर शीट की जांच करते हुए 27 दिनों के अंदर इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2025 का परिणाम घोषित किया गया, जो लगातार सातवें वर्ष भी पूरे देश में एक रिकॉर्ड है।

प्रथम पांच स्थान पर कुल 28 परीक्षार्थी
समिति द्वारा तीनों संकाय में प्रथम पांच स्थासन प्राप्त करने वाले परीक्षार्थियों की सूची जारी की गई है, जिसमें प्रथम पांच स्थान पर विज्ञान संकाय में आाठ परीक्षार्थी, कला संकाय में 13 परीक्षार्थी एवं वाणिज्य संकाय में सात परीक्षार्थी हैं। तीनों संकाय को मिलाकर प्रथम पांच स्थान पर कुल 28 परीक्षार्थी हैं, जिनमें 18 छात्राएँं एवं 10 छात्र शामिल हैं। इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2025 में सभी संकायों (विज्ञान, कला, वाणिज्य) को मिलाकर उत्तीर्णता का प्रतिशत 86.50 प्रतिशत रहा।

जानिए, पिछले सात साल में इंटर परीक्षा का रिजल्ट

वर्ष उत्तीर्णता प्रतिशत
2025 86.50%
2024 87.21%
2023 83.73%
2022 80.15%
2021 78.04%
2020 80.59%
2019 79.76%


बिहार बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि समिति ने पिछले सात वर्षों में परीक्षा आयोजन और परिणाम घोषणा की प्रक्रिया में सुधार किया है, जिससे यह परिणाम मार्च माह में जारी किया जा सका है। इस वर्ष, 12,80,211 परीक्षार्थियों का परिणाम 27 दिनों में प्रकाशित किया गया, जो एक रिकॉर्ड है।

उत्तीर्य परीक्षार्थियों का विवरण: कुल 12,80,211 परीक्षार्थियों में से 86.50 प्रतिशत छात्र पास हुए

  • प्रथम श्रेणी: 5,08,540 परीक्षार्थी

  • द्वितीय श्रेणी: 5,07,002 परीक्षार्थी

  • तृतीय श्रेणी: 91,788 परीक्षार्थी

जानिए, छात्र और छात्राओं का कैसा रहा प्रदर्शन

लड़कियां:

  • उपस्थित: 6,37,797
  • उत्तीर्ण: 5,59,097 (87.67%)

लड़के:

  • उपस्थित: 6,42,414
  • उत्तीर्ण: 5,48,233 (85.34%)

जानिए, किस संकाय में कितने बच्चे पास हुए

विज्ञान संकाय:

  • कुल परीक्षार्थी: 6,33,896
  • उत्तीर्ण परीक्षार्थी: 5,68,330 (89.66%)

कला संकाय:

  • कुल परीक्षार्थी: 6,11,365
  • उत्तीर्य परीक्षार्थी: 5,05,884 (82.75%)

वाणिज्य संकाय:

  • कुल परीक्षार्थी: 34,821
  • उत्तीर्य परीक्षार्थी: 32,999 (94.77%)

छात्रों की तुलना में छात्राओं का प्रदर्शन ज्यादा अच्छा 

विज्ञान संकाय:

  • छात्राएं: 91.29%
  • छात्र: 88.63%

कला संकाय:

  • छात्राएं: 85.04%
  • छात्र: 78.94%

वाणिज्य संकाय:

  • छात्राएं: 97%
  • छात्र: 93.62%

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed