{"_id":"6a5cf6401f4d297410060562","slug":"bihar-husband-says-his-pregnant-wife-has-gone-missing-taking-jewelry-worth-2-lakh-and-cash-with-her-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: दो माह पहले हुई थी शादी, अब गर्भवती पत्नी लापता; पति बोला- 2 लाख के जेवर और नकदी भी साथ लेकर गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: दो माह पहले हुई थी शादी, अब गर्भवती पत्नी लापता; पति बोला- 2 लाख के जेवर और नकदी भी साथ लेकर गई
Sun, 19 Jul 2026 09:37 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 19 Jul 2026 09:37 PM IST
सार
समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बखरी बुजुर्ग गांव से एक नवविवाहिता के अचानक लापता होने से सनसनी फैल गई है। इस सनसनीखेज घटना के बाद पति ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उसकी गर्भवती पत्नी करीब दो लाख रुपये के जेवर और 40 हजार रुपये नकद लेकर घर से गायब हो गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में शादी के महज दो महीने बाद एक नवविवाहिता के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। पति का आरोप है कि उसकी गर्भवती पत्नी घर से लाखों रुपये के जेवर और नकदी लेकर चली गई। वहीं उसने यह भी आशंका जताई है कि किसी ने बहला-फुसलाकर उसे अपने साथ ले गया है। पुलिस अब गुमशुदगी, कथित स्वर्णाभूषण व नकदी ले जाने और अन्य सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
दो महीने पहले हुई थी शादी, अब रहस्यमयी गुमशुदगी
मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव निवासी रणधीर कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उसकी शादी 13 मई 2026 को सीतामढ़ी जिले के धरमपुर गांव निवासी मनीषा कुमारी से हुई थी। शादी के बाद सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन शनिवार देर रात पत्नी अचानक घर से लापता हो गई। खोजबीन के काफी प्रयासों के बाद भी वे नहीं मिली।
विज्ञापन
पति का दावा- 2 लाख के जेवर और 40 हजार रुपए नकदी भी साथ ले गई
पति रणधीर कुमार के अनुसार, पत्नी मनीषा के गायब होने के साथ ही घर में रखे करीब दो लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और 40 हजार रुपये नकद भी नहीं मिले। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। आशंका जताई जा रही है कि वे उसे अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
पढ़ें: बिहार में ईवी वाहनों पर सब्सिडी के लिए आवेदन शुरू, परिवहन विभाग ने जारी किया ऑनलाइन लिंक
गर्भवती पत्नी के साथ अनहोनी की आशंका
पति ने आवेदन में बताया कि उसकी पत्नी गर्भवती है। उसने आशंका जताई कि किसी व्यक्ति ने बहला-फुसलाकर उसे अपने साथ ले गया है। उसने पुलिस से पत्नी की सकुशल बरामदगी की मांग की है। आवेदन में पति ने कहा है कि शादी के बाद से ही उनकी पत्नी की मोबाइल पर होने वाली बातचीत को लेकर उसे संदेह था। लेकिन मैंने इसे गंभीरता से नहीं लिया।
पुलिस हर पहलू पर कर रही जांच
मुसरीघरारी थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह का कहना है कि आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। महिला की तलाश की जा रही है और जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।