{"_id":"69c128e8c3ac64140e05f151","slug":"bihar-board-12th-darbhanga-art-topper-nishu-result-2026-darbhanga-news-c-1-1-noi1239-4081767-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: आंगनबाड़ी सेविका की बेटी का कमाल, निशु ने 477 अंक के साथ टॉप-3 में बनाई जगह, अब UPSC है लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: आंगनबाड़ी सेविका की बेटी का कमाल, निशु ने 477 अंक के साथ टॉप-3 में बनाई जगह, अब UPSC है लक्ष्य
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: दरभंगा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 07:35 PM IST
विज्ञापन
सार
दरभंगा जिले की निशु कुमारी ने बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में आर्ट्स संकाय में 477 अंक (95.40%) हासिल कर पूरे राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त किया। साधारण परिवार से आने वाली निशु की मां आंगनबाड़ी सेविका हैं और पिता किसान हैं। ननिहाल में रहकर पढ़ाई करने वाली निशु ने अपनी मेहनत और परिवार के सहयोग से यह सफलता हासिल की।
निशु कुमारी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
दरभंगा जिले के बहादुरपुर प्रखंड के बरुआरा गांव में रहकर पढ़ाई करने वाली छात्रा निशु कुमारी ने इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में आर्ट्स विषय से पूरे बिहार में तीसरा स्थान हासिल कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। साथ ही उन्होंने जिले में पहला स्थान प्राप्त कर इलाके का नाम रोशन किया है।
शानदार अंक और सफलता
सोमवार को इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट जारी होते ही निशु कुमारी ने 477 अंक (95.40 प्रतिशत) हासिल कर पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ा दी। यह खबर मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुटने लगी और निशु के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। निशु की मां रूबी कुमारी आंगनबाड़ी सेविका के रूप में काम करती हैं, जबकि उनके पिता सुवेश तिवारी खेती कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। इस मौके पर निशु ने बताया कि उन्होंने गांव में रहकर ही मैट्रिक और इंटर की तैयारी की।
ये भी पढ़ें- Bihar Board 12th Result OUT: बिहार बोर्ड 12वीं में 85.19% अभ्यर्थी पास, आर्ट्स और कॉमर्स में छात्राएं अव्वल
उन्होंने कहा कि उनकी इस सफलता के पीछे उनके पूरे परिवार के साथ उनके नाना रमेश ठाकुर, नानी नूतन देवी और मामा रमण ठाकुर का पूरा सहयोग रहा है। इसके अलावा उनके पिता, माता और शिक्षक मंजय कुमार का भी उन्हें पूरा मार्गदर्शन मिला। निशु ने कहा कि वह आगे चलकर UPSC और BSC की तैयारी करेंगी और देश व राज्य की सेवा करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने लक्ष्य को हर हाल में हासिल करेंगी। मालूम हो कि निशु कुमारी का पैतृक घर मुजफ्फरपुर जिले के औराई प्रखंड के जगतपुर गांव (वार्ड संख्या 4) में है। वह अपने ननिहाल बरुआरा गांव में नाना-नानी के घर रहकर पढ़ाई करती हैं।
पहले भी बन चुकी हैं टॉपर
निशु ने वर्ष 2024 में 10वीं परीक्षा में 477 अंक हासिल कर जिला टॉपर बनी थीं। अब इंटरमीडिएट आर्ट्स परीक्षा में भी उन्होंने 477 अंक लाकर बिहार में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इस अवसर पर गोविंद कुमार झा, अमर कुमार सहित अन्य स्थानीय ग्रामीण भी मौजूद थे।
Trending Videos