सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Abuesd three years on pretext job and marriage in darbhanga Bihar

Bihar News: नौकरी का झांसा देकर तीन साल किया दुष्कर्म, बिन ब्याही लड़की बनी मां, युवक ने अपनाने से किया इनकार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Tue, 24 Mar 2026 09:07 AM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: दरभंगा के बहेड़ा थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ नौकरी और शादी का झांसा देकर तीन साल तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस दौरान युवती बिन ब्याही मां बन गई। आरोप है कि युवक ने बाद में शादी से इनकार कर दिया और युवती पर जानलेवा हमला कर बच्ची को भी अपने साथ ले गया।

Abuesd three years on pretext  job and marriage in darbhanga Bihar
आरोपी अभिषेक राय
विज्ञापन

विस्तार

दरभंगा जिले के बहेड़ा थाना क्षेत्र की एक युवती के साथ नौकरी दिलाने और शादी का झांसा देकर तीन साल तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में हासी गांव निवासी अभिषेक राय के खिलाफ बहेड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

Trending Videos

सोशल मीडिया के जरिए हुई थी पहचान
परिजनों का कहना है कि वर्ष 2022 में सोशल मीडिया के माध्यम से दोनों की पहचान हुई थी। बातचीत बढ़ने के बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गया। युवक ने युवती को नौकरी दिलाने का झांसा देकर मुंबई चलने को कहा। इसके बाद वर्ष 2023 में युवती नौकरी के लालच में अभिषेक राय के साथ मुंबई चली गई। वहां उसने युवती को नौकरी और शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाना शुरू कर दिया। इस दौरान युवती बिन ब्याही मां बन गई और अब उसकी एक तीन साल की बेटी है। परिजनों का आरोप है कि अब आरोपी अभिषेक राय शादी से इनकार कर रहा है और युवती को अपनाने से भी मना कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने यवुती और भाई पर किया हमला
युवती के भाई ने बताया कि 10 फरवरी 2026 को अभिषेक राय उसकी बहन को मुंबई से गांव लेकर आया था। 25 फरवरी को परिवार के लोग एक शादी समारोह में गए थे। इसी दौरान अभिषेक राय अपने पिता नवीन राय और चार अज्ञात लोगों के साथ घर पहुंचा। वहां उसने युवती पर लोहे के रॉड से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गई। बीच-बचाव करने पहुंचे दूसरे भाई के साथ भी मारपीट की गई। आरोपी जाते समय दो साल की बच्ची को भी अपने साथ ले गया और उसे बेचने की धमकी दी। इसके बाद परिजनों ने अपने स्तर से मामले को सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। अंततः 21 मार्च को बहेड़ा थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई गई।

थाने को अपने जेब में रखने की बात करता है आरोपी
परिजनों का यह भी आरोप है कि आरोपी फोन पर धमकी देता है कि वह पहले भी कई लड़कियों के साथ दुष्कर्म कर चुका है और उसका कुछ नहीं बिगाड़ा जा सकता। वह खुद को प्रभावशाली बताते हुए थानों को अपने नियंत्रण में रखने की बात करता है।


जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही युवती
वहीं पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपी उनकी बेटी को शादी और नौकरी का झांसा देकर तीन साल पहले मुंबई ले गया था। वहां न नौकरी दिलाई और न ही शादी की। करीब तीन वर्षों तक बेटी को अपने साथ रखकर उसका शारीरिक और मानसिक शोषण करता रहा। इसी दौरान बेटी के गर्भ से एक बच्ची का जन्म हुआ। सामाजिक लोक-लाज के कारण युवती बिना किसी को बताए उसके साथ रहने को मजबूर रही। हाल ही में आरोपी ने घर आकर बेटी के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। इतना ही नहीं, आरोपी बेटी का मोबाइल भी छीनकर ले गया, जिसमें कई अहम सबूत मौजूद थे।

ये भी पढ़ें: रोहतास आएंगे CM नीतीश, डेहरी स्थित वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का करेंगे निरीक्षण, देंगे 158 करोड़ की सौगात

पुलिस ने क्या कहा?
इस संबंध में बहेड़ा थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी और बच्ची की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed