{"_id":"6a66d1ac7a14c4a82f0aebe3","slug":"bihar-elderly-man-dies-on-the-spot-after-speeding-bike-collision-on-nh-122b-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: एनएच-122बी पर तेज रफ्तार का कहर, बाइक ने बुजुर्ग को मारी जोरदार टक्कर; मौके पर ही तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: एनएच-122बी पर तेज रफ्तार का कहर, बाइक ने बुजुर्ग को मारी जोरदार टक्कर; मौके पर ही तोड़ा दम
Mon, 27 Jul 2026 09:04 AM IST
दरभंगा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: दरभंगा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 09:04 AM IST
सार
समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र में NH-122B पर रविवार देर रात हुए सड़क हादसे में 75 वर्षीय अशरफी चौरसिया की मौके पर ही मौत हो गई। वह भोजन कर घर से अपने डेरा लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग (NH)-122बी पर रविवार देर रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। बजरंगी चौक के समीप अनियंत्रित बाइक की टक्कर से 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बाइक चला रहा युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।
भोजन कर डेरा लौट रहे थे अशरफी
मृतक की पहचान विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के साहिट पंचायत निवासी अशरफी चौरसिया (75) के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि वह रविवार रात करीब साढ़े 10 बजे भोजन करने के बाद घर से पास स्थित अपने डेरा की ओर पैदल जा रहे थे। इसी दौरान बजरंगी चौक के समीप तेज रफ्तार से आ रही एक बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी कि घटनास्थल पर ही तोड़ दिया दम
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। टक्कर लगते ही अशरफी चौरसिया सड़क पर गिर पड़े और उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं बाइक चालक भी संतुलन खोकर सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल इलाज के लिए एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया।
विज्ञापन
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना की सूचना मिलते ही विद्यापतिनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
ये भी पढ़ें- 'नई नस्लें बगावत जानती हैं', युवा शायर अक्स की नज़्म बनी छात्र आंदोलन की आवाज; राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा
पुलिस बोली-दुर्घटना के कारणों की हो रही जांच
विद्यापतिनगर थाना की अपर थानाध्यक्ष अमृता राज ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक वृद्ध की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल बाइक चालक का इलाज चल रहा है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
लगातार बढ़ रहे सड़क हादसे, बढ़ी लोगों की चिंता
स्थानीय लोगों का कहना है कि NH-122बी पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। लगातार बढ़ रही घटनाओं से चिंतित लोगों ने बजरंगी चौक के आसपास प्रभावी यातायात नियंत्रण और वाहनों की गति पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों पर अंकुश लगाया जा सके।