सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga to New Delhi trains run on special route Bihar News

Bihar: दरभंगा से दिल्ली जाने वालों के लिए अलर्ट! बदले रूट से दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन, सफर से पहले चेक करें टाइम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Sat, 28 Mar 2026 08:33 AM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: रेलवे ने बनकट्टा स्टेशन पर निर्माण कार्य के चलते दरभंगा–नई दिल्ली समेत कई ट्रेनों के रूट और समय में बदलाव किया है। कुछ ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी, जबकि कई ट्रेनों को नियंत्रित कर देरी से संचालित किया जाएगा।

Darbhanga to New Delhi trains run on  special route Bihar News
ट्रेन
विज्ञापन

विस्तार

दरभंगा से नई दिल्ली के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का रूट बदल दिया गया है। इस रूट पर चलने वाली ट्रेनें इन दिनों विलंब से चल रही हैं। रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक, मैरवा–गोरखपुर रेल मार्ग पर बनकट्टा स्टेशन के समपार संख्या 101 पर सबवे निर्माण के लिए गार्डर की लॉन्चिंग और डी-लॉन्चिंग का कार्य किया जाना है। इसके तहत लिमिटेड हाइट को बढ़ाने का भी काम किया जाएगा। इसी कारण कुछ ट्रेनों के रूट में परिवर्तन किया गया है।

Trending Videos


बदल गया ट्रेनों का रूट
इस निर्माण कार्य को लेकर रेलवे ने कई ट्रेनों के मार्ग और समय में आंशिक बदलाव किया है। इसी क्रम में 30 मार्च को चलने वाली ट्रेन संख्या 032569 दरभंगा–नई दिल्ली विशेष ट्रेन को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। यह ट्रेन सिवान, थावे, कप्तानगंज होते हुए गोरखपुर कैंट रोड स्टेशन के रास्ते अपने गंतव्य तक जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: केले की नीलामी में थानेदार और मजिस्ट्रेट ने किया खेल, भारत-नेपाल बॉर्डर पर SSB ने किया था माल जब्त

सफर पर असर तय
वहीं, 02563 बरौनी–नई दिल्ली विशेष ट्रेन को लगभग 15 मिनट नियंत्रित करके चलाया जाएगा। इसके अलावा 15034 लखनऊ जंक्शन–पाटलिपुत्र एक्सप्रेस करीब 35 मिनट की देरी से संचालित की जाएगी। रेलवे के अनुसार, 31 मार्च को चलने वाली ट्रेन संख्या 15532 अमृतसर–सहरसा एक्सप्रेस तथा 3 अप्रैल को चलने वाली ट्रेन संख्या 15737 को भी करीब 5 मिनट नियंत्रित करके चलाने का निर्णय लिया गया है। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा करने से पहले अपने ट्रेन की टाइम टेबल स्थिति की अवश्य जानकारी ले लें, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed