फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar DMCH Patient beaten by junior doctor; family complained hospital superintendent filed applicatio PS

Bihar: DMCH में मरीज के परिजन से मारपीट का आरोप! डॉक्टर से बीमारी पूछना पड़ा भारी, जांच के आदेश

Thu, 30 Jul 2026 08:26 AM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Thu, 30 Jul 2026 08:26 AM IST
सार

Bihar: दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज कराने आए एक मरीज के परिजन ने जूनियर डॉक्टर और ट्रॉलीमैन पर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित ने अस्पताल अधीक्षक और बेंता थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Bihar DMCH Patient beaten by junior doctor; family complained hospital superintendent filed applicatio PS
परिजनों के साथ मरीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर बिहार के सबसे बड़े अस्पताल दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज कराने आए एक मरीज के परिजन के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि मरीज की बीमारी और ऑपरेशन को लेकर जानकारी मांगने पर जूनियर डॉक्टर और ट्रॉलीमैन ने उसके साथ मारपीट की। इस घटना में परिजन को चोटें आई हैं। मामले की शिकायत अस्पताल प्रशासन और पुलिस से की गई है।
विज्ञापन


बीमारी और ऑपरेशन की जानकारी मांगने पर हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, मधुबनी जिले के बिस्फी थाना क्षेत्र के नरशाम गांव निवासी अनिल महतो को प्राथमिक उपचार के बाद बिस्फी पीएचसी से बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर किया गया था। इमरजेंसी वार्ड में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मरीज के ऑपरेशन की बात कही। इसी दौरान मरीज के भाई जितेंद्र महतो ने डॉक्टर से बीमारी और ऑपरेशन की प्रक्रिया के बारे में जानकारी मांगी। आरोप है कि इसी बात को लेकर डॉक्टर और परिजनों के बीच कहासुनी हो गई, जो बाद में मारपीट में बदल गई।
विज्ञापन


परिजन ने लगाए गंभीर आरोप
मरीज के भाई जितेंद्र महतो का आरोप है कि डॉक्टर के साथ मौजूद ट्रॉलीमैन और अन्य कर्मचारियों ने भी उनकी पिटाई की। इस दौरान उनके चेहरे और पीठ पर चोटें आईं तथा कपड़े भी फट गए। उन्होंने कहा कि वे केवल अपने भाई की स्थिति और इलाज की जानकारी लेना चाहते थे, लेकिन उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल प्रशासन ने दिए जांच के आदेश
घटना के बाद पीड़ित ने डीएमसीएच अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्रा को लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद अधीक्षक ने पूरे मामले की जांच के लिए सर्जरी विभाग को निर्देश दिए हैं। वहीं पीड़ित ने बेंता थाने में भी प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है।


यह भी पढ़ें: Bankipur Election Live: बांकीपुर विधानसभा सीट पर मतदान जारी, भाजपा सांसद ने क्या दावा किया? देखें अपडेट

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
बेंता थानाध्यक्ष विनय मिश्रा ने बताया कि मारपीट की शिकायत मिली है। मामले की सत्यता की जांच के लिए अस्पताल परिसर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed