फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : drain of death' stone scattered road caused rod pierced chest, live CCTV video incident

बिखरे पत्थर से बिगड़ा संतुलन: दरभंगा में नाला निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, युवक की छाती के आर-पार हुआ सरिया

Wed, 12 Aug 2026 10:32 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Wed, 12 Aug 2026 10:32 PM IST
सार

दरभंगा के करमगंज इलाके में नाला निर्माण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की लापरवाही से बड़ा हादसा हो गया। सड़क पर बिखरे पत्थरों के कारण साइकिल सवार युवक नाले में गिर गया और नुकीला सरिया उसकी छाती के आर-पार हो गया।

विज्ञापन
Bihar News : drain of death' stone scattered road caused  rod pierced chest, live CCTV video incident
नाले से युवक को निकालते राहगीर

विस्तार

दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के करमगंज इलाके में नाला निर्माण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी लापरवाही सामने आई है। दोपहर में साईकिल सवार को संतुलन बिगड़ने से वह नाले में साईकिल सहित गिर गया। इस दौरान नाला निर्माण में लगा सरिया युवक के सीने के आरपार हो गया।
विज्ञापन


स्थिति को देख मौके पर मौजूद लोगों में घायल युवक को निकालने में काफ़ी मसक्कत करना पड़ा। घायल युवक की पहचान वार्ड-39 निवासी 28 वर्षीय विनोद राम के रुप में हुई है। वह साइकिल से करमगंज मोहल्ले से गुजर रहे थे इस दौरान सड़क पर बिखरे पत्थरों के कारण उनका संतुलन बिगड़ गया और वे निर्माणाधीन नाले में जा गिरे। नाले से निकला करीब डेढ़ फीट लंबा नुकीला सरिया उनकी छाती में जा घुसा।
विज्ञापन


घटना CCTV कैमरे में कैद हुई है। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में विनोद को बाहर निकाला और DMCH में भर्ती कराया, जहां उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। सवाल यह है कि मुख्य सड़क किनारे नाला निर्माण के दौरान बैरिकेडिंग और सुरक्षा के इंतजाम क्यों नहीं किए गए? क्या जिम्मेदार विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है?
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar: डिग्री कॉलेज, ITI नामांकन पर बड़ा फैसला; सम्राट चौधरी की बिहार कैबिनेट ने PK के प्लान पर भी किया काम

जख्मी युवक ने बताया की वह काम करने साईकिल से जा रहा था. इस दौरान उसके साईकिल का बैलेंस बिगड़ जाने से वह नाले में गिर गया और उसके सीने में नाला निर्माण में लगा सरिया घुस गया जिससे वह गंभीर रुप से जख्मी हो गया.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed