{"_id":"6a0e685008152e3a2f01de2a","slug":"bihar-news-murderer-wife-and-three-children-said-wife-illicit-relationship-with-cousin-darbhanga-news-c-1-1-noi1239-4306057-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: 'पत्नी गद्दारी कर रही थी' होश में आते ही दरभंगा कांड के आरोपी का कबूलनामा, बच्चों को लेकर कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: 'पत्नी गद्दारी कर रही थी' होश में आते ही दरभंगा कांड के आरोपी का कबूलनामा, बच्चों को लेकर कही ये बात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: दरभंगा ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 08:17 AM IST
विज्ञापन
सार
दरभंगा के पतोर थाना क्षेत्र में पत्नी और तीन बच्चों की हत्या के आरोपी संजीत दास ने होश में आने के बाद पुलिस के सामने चौंकाने वाले दावे किए हैं। आरोपी ने पत्नी फूल कुमारी दास पर अपने मौसेरे भाई विष्णु दास के साथ अवैध संबंध होने का आरोप लगाया।
आरोपी संजीत दास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
दरभंगा के पतोर थाना क्षेत्र में पत्नी और तीन बच्चों की हत्या के मामले में आरोपी संजीत दास ने होश में आने के बाद पुलिस के सामने नया बयान दिया है। आरोपी ने अपनी पत्नी फूल कुमारी दास पर अवैध संबंध होने का आरोप लगाया है। संजीत दास का दावा है कि उसकी पत्नी का उसके मौसेरे भाई विष्णु दास के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था और वह उससे छिपकर फोन पर बात किया करती थी।
“तीन-चार महीने से मेरे साथ गद्दारी कर रही थी”
आरोपी संजीत दास ने कहा कि उसकी पत्नी पिछले तीन-चार महीने से उसके साथ “गद्दारी” कर रही थी। उसने आरोप लगाया कि पत्नी उसके खाने में जहरीला पदार्थ मिलाकर खिलाती थी। उसने कहा, “मैं उससे बहुत प्रेम करता था, लेकिन वह मुझसे प्यार नहीं करती थी।” हालांकि, आरोपी ने यह भी माना कि उसने अपनी पत्नी को कभी विष्णु दास के साथ नहीं देखा, लेकिन उसे शक था कि दोनों के बीच प्रेम संबंध चल रहा था।
संजीत के मुताबिक, गांव और आसपास के लोगों ने उसे बताया था कि उसकी पत्नी विष्णु दास से फोन पर बात करती थी। आरोपी ने बताया कि विष्णु पंजाब के एक मुर्गी फॉर्म में काम करता है। वह शादीशुदा है, लेकिन उसकी पत्नी उसे छोड़कर जा चुकी है।
विज्ञापन
विवाद के बाद पत्नी और बच्चों की हत्या का दावा
संजीत दास ने बताया कि घटना वाले दिन वह मुर्गियों को इंजेक्शन लगाने के बाद कमरे में सोने आया था। इसी दौरान पत्नी के साथ विवाद हुआ। उसने दावा किया कि विवाद के दौरान उसने पहले लोहे के पाइप से पत्नी के सिर पर चार बार हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने अपने तीनों बच्चों की भी हत्या कर दी।
ये भी पढ़ें- Bihar: डीएम के नाम पर साइबर ठगी! वियतनाम नंबर से बना फर्जी व्हाट्सऐप अकाउंट, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
“बच्चों को मारने का पछतावा है”
आरोपी ने कहा कि बच्चों की हत्या के बाद उसने खुद भी आत्महत्या करने की कोशिश की और अपने सिर पर लोहे की रॉड से हमला किया। संजीत ने कहा, “अब मुझे अपने किए पर पछतावा हो रहा है। मुझे अपने बच्चों को नहीं मारना चाहिए था। मैंने कभी अपने बच्चों को मारा-पीटा नहीं था, लेकिन अब अचानक हुई इस घटना का मुझे दुख है।”
19 मई को सामने आया था दिल दहला देने वाला मामला
बताया जा रहा है कि 19 मई को दरभंगा के पतोर थाना क्षेत्र के चंदनपट्टी गांव स्थित एक मुर्गी फॉर्म में इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया था। आरोपी पति ने पत्नी और तीन बच्चों की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी संजीत दास को हिरासत में लेकर इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया था।
10 साल पहले हुई थी शादी
होश में आने के बाद आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी फूल कुमारी के साथ करीब 10 साल पहले हुई थी। दोनों के तीन बच्चे थे और शुरुआत में सबकुछ सामान्य चल रहा था। संजीत ने बताया कि वह पहले हरियाणा में रहकर खिड़की-दरवाजे बनाने का काम करता था।
पत्नी के कहने पर परिवार के साथ आया था दरभंगा
आरोपी के मुताबिक, उसकी पत्नी के कहने पर ही वह करीब 20 दिन पहले पूरे परिवार के साथ दरभंगा के मुर्गी फॉर्म में काम करने आया था। उसने बताया कि गांव के दो रिश्तेदार पहले से वहां अपने परिवार के साथ मजदूरी करते थे। मुर्गी फॉर्म के मालिक ने उन्हें रहने के लिए एक कमरा भी दिया था।