सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   SSP suspended police inspector took bribe in PS Darbhanga Bihar

Bihar News: थाने में रिश्वत लेने वाले दरोगा को SSP ने किया सस्पेंड, थानाध्यक्ष की जांच पर हुई कार्रवाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Wed, 18 Feb 2026 09:58 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: दरभंगा के लहेरियासराय थाना में पुलिस अवर निरीक्षक साजिद हुसैन खान का रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। चरित्र प्रमाण पत्र के सत्यापन के नाम पर उन्होंने 500 रुपये की रिश्वत ली। वायरल वीडियो के आधार पर एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने तत्काल प्रभाव से साजिद हुसैन खान को निलंबित कर दिया।

SSP suspended police inspector took bribe in PS Darbhanga Bihar
लहेरियासराय थाना
विज्ञापन

विस्तार

दरभंगा जिले के लहेरियासराय थाना परिसर में रिश्वत लेते दरोगा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने पुलिस अवर निरीक्षक (पु.अनि.) साजिद हुसैन खान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय पुलिस केंद्र बनाया गया है तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

Trending Videos


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो
बताया जाता है कि लहेरियासराय थाना में पदस्थापित और ओडी ड्यूटी में तैनात साजिद हुसैन खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। वायरल वीडियो में वे थाना परिसर स्थित ओडी कक्ष में अपने टेबल पर बैठे दिखाई दे रहे हैं, जबकि एक युवक उनके सामने खड़ा है। आरोप है कि चरित्र प्रमाण पत्र के सत्यापन के नाम पर युवक से 500 रुपये की रिश्वत ली गई। वीडियो में यह भी देखा जा रहा है कि युवक थाना से बाहर निकलते समय 500 रुपये देने की बात कहता हुआ सुनाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


SSP ने थानाध्यक्ष को सौंपी थी जांच
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने लहेरियासराय थानाध्यक्ष अमित कुमार को जांच का निर्देश देते हुए रिपोर्ट मांगी थी। थानाध्यक्ष द्वारा की गई जांच में प्रथम दृष्टया आरोपों की पुष्टि होने पर एसएसपी ने संबंधित पुलिस अवर निरीक्षक के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की।

ये भी पढ़ें: नीट छात्रा के परिवार को धमकी पर एक्शन, जांच के लिए गांव पहुंची FSL टीम

SSP ने मामले पर क्या कहा?
इस संबंध में एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने कहा कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें थाना परिसर में चरित्र प्रमाण पत्र के नाम पर रुपये लेने का आरोप लगाया गया था। मामले की जांच कराई गई। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों से पुलिस विभाग की छवि धूमिल होती है। जांच रिपोर्ट के आधार पर पु.अनि. साजिद हुसैन खान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के मामलों में शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई जाएगी और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed