Bihar News: फर्जी अंकपत्र पर मिली शिक्षक की नौकरी, डीईओ ने मांगा स्पष्टीकरण; बर्खास्तगी तय
दरभंगा में फर्जी अंकपत्र के आधार पर नियुक्त दो विशिष्ट शिक्षकों का मामला सामने आया है। डीईओ ने दोनों से अंतिम स्पष्टीकरण मांगा है। जवाब मिलने के बाद नियोजन समिति को बर्खास्तगी का निर्देश दिया जाएगा। संबंधित शिक्षकों पर विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।
दरभंगा में फर्जी अंकपत्र के आधार पर नियुक्त दो विशिष्ट शिक्षकों का मामला सामने आया है। डीईओ ने दोनों से अंतिम स्पष्टीकरण मांगा है। जवाब मिलने के बाद नियोजन समिति को बर्खास्तगी का निर्देश दिया जाएगा। संबंधित शिक्षकों पर विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के बेनीपुर प्रखंड के धरौड़ा मध्य विद्यालय और अलीनगर प्रखंड के कठरा मध्य विद्यालय में कार्यरत दो विशिष्ट शिक्षकों के फर्जी अंकपत्र के आधार पर नियुक्ति पाने का मामला सामने आया है। मामले के उजागर होने के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) ने दोनों शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा है। डीईओ ने स्पष्ट किया है कि जवाब मिलने के बाद नियोजन समिति को दोनों शिक्षकों की सेवा समाप्त करने का निर्देश दिया जाएगा।
जानकारी के अनुसार, बेनीपुर प्रखंड के धरौड़ा मध्य विद्यालय में पदस्थापित विशिष्ट शिक्षक ओम प्रकाश पटवा ने नियुक्ति के दौरान जमा किए गए इंटरमीडिएट के अंकपत्र में स्वयं को प्रथम श्रेणी (फर्स्ट डिवीजन) से उत्तीर्ण दर्शाया था। हालांकि, जांच में प्राप्त मूल अंकपत्र के अनुसार वे इंटरमीडिएट परीक्षा में तृतीय श्रेणी (थर्ड डिवीजन) से उत्तीर्ण पाए गए। आरोप है कि उन्होंने फर्जी अंकपत्र के आधार पर शिक्षक नियुक्ति हासिल की।
पढ़ें: 'मैं लॉरेंस गैंग से बोल रहा हूं', व्हाट्सएप पर फोटो लगाकर मांगी एक करोड़ की रंगदारी; दहशत में परिवार
वहीं, अलीनगर प्रखंड के कठरा मध्य विद्यालय में कार्यरत शिक्षक सुदर्शन कुमार झा भी फर्जी प्रमाणपत्र के आधार पर नौकरी करते पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि उनके मामले में दरभंगा के प्रमंडलीय आयुक्त पहले ही उन्हें सेवामुक्त करने का आदेश दे चुके थे। आरोप है कि शिक्षा विभाग की स्थापना शाखा की प्रक्रिया के चलते सेवामुक्ति के बजाय उन्हें प्रखंड शिक्षक बना दिया गया।
अब मामला गंभीर होने के बाद दोनों शिक्षकों की नौकरी पर संकट मंडरा रहा है। बताया जा रहा है कि संबंधित शिक्षक नए प्रमाणपत्र प्रस्तुत कर अपनी नौकरी बचाने का प्रयास कर रहे हैं। इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी विद्यानंद ठाकुर ने कहा कि मामला अत्यंत गंभीर है। दोनों शिक्षकों से अंतिम बार स्पष्टीकरण मांगा गया है। उनका जवाब प्राप्त होने के बाद नियोजन समिति को आवश्यक कार्रवाई करते हुए बर्खास्तगी की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया जाएगा। साथ ही संबंधित शिक्षकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।